Entertainment News: अक्षय कुमार ने जल्दबाजी में शूटिंग खत्म करने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा…

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Entertainment News: साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्‍टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था. अक्षय की इस साल रिलीज हुई फिल्‍म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ भी बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. उनकी फिल्मों का जो भी हाल हो, वह हर फिल्म को 8 घंटे के शेड्यूल में पूरा करने के लिए जाने जाते हैं.

जल्दी शूटिंग खत्म करने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

खिलाड़ी अक्षय कुमार पर कुछ दिनों पहले आरोप था कि ‘सम्राट पृथ्वीराज’ को उन्होंने प्रॉपर टाइम नहीं दिया, जिस वजह से मूवी बॉक्‍स ऑफिस पर बुरी ताह पिट गई. हालांकि अब उन्होंने फिल्मों की शूटिंग जल्द खत्म करने पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि एक समय था जब शूटिंग जल्दी खत्म करने की उनकी काबिलियत की लोग तारीफ करते थे, लेकिन अब उनकी फिल्में नहीं चल रही हैं, तो अब इसी आदत को कमी के रूप में देख रहे हैं.

अक्षय कुमार ने टॉम क्रूज का दिया उदाहरण

अक्षय कुमार ने गलाटा प्लस के साथ बातचीत में टॉम क्रूज की फिल्म का उदाहरण दिया. अक्षय ने कहा, टॉम क्रूज की एक फिल्म है मिशन इम्पॉसिबल, जिसे बेस्ट एक्शन मूवी कहा जाता है. क्या आप जानते हैं कि उसकी शूटिंग केवल 55 दिन तक चली थी. उन्होंने आगे कहा, वह अपनी हर फिल्म को पर्याप्त समय देते हैं, वह भी क्वॉलिटी को बिना इग्नोर किए.

इन बातों की किसने की शुरुआत ?

अक्षय कुमार ने कहा कि कई फिल्में ऐसी हैं, जिसकी शूटिंग में 100 दिन का वक्त भी नहीं लगा हो. उन्‍होंने कहा, ”कई मूवीज हैं, जिनका शूटिंग शेड्यूल 75 दिन का रहा है. कुछ ऐसी भी हैं, जो सिर्फ 30 दिन में पूरी हुई हैं. डायरेक्टर चाहते हैं कि मैं जितना समय दूं, उतना देता हूं. मैं इसके विस्तार में नहीं जाना चाहता कि ये सब किसने शुरू किया. क्योंकि, वह लोग ये सब करते हैं, जो आपको पसंद नहीं करते. उन्होंने आगे कहा, लोगों को कंटेंट से मतलब है, उनको क्वॉलिटी से मतलब है. वह देखना चाहते हैं कि आपने कितना एफर्ट डाला है, आपने उन्हें क्या बना कर दिया है.

यह भी पढ़े: Lucky Wife Zodiac Sign: पति के लिए बहुत लकी होती हैं इस राशि की लड़कियां, शादी के बाद बदल देती हैं ससुराल की तकदीर

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version