विक्रम मिसरी ने संभाला विदेश सचिव का कार्यभार, माने जाते हैं चीन से जुड़े मामलों के एक्सपर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vikram Misri assumes as India Foreign Secretary: भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा 14 जुलाई यानी रविवार को रिटायर (सेवानिवृत) हो गए. उनका स्थान अब विक्रम मिसरी संभालेंगे. विक्रम मिसरी ने सोमवार को विदेश सचिव का कार्यभार संभाला. इसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनको बधाई दी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी एक तस्वीर साझा की और उनको बधाई दी.

विदेश मंत्री ने दी बधाई

विदेश मंत्री एसजयशंकर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”विदेश सचिव विक्रम मिसरी को आज अपना नया दायित्व संभालने पर बधाई. उनके सफल और उत्पादक कार्यकाल की कामना करता हूँ.”

जानिए विक्रम मिसरी के बारे में

विक्रम मिसरी का जन्म 7 नवंबर 1964 को श्रीनगर में हुआ था. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की. उसके बाद XLRI, जमशेदपुर से MBA की डिग्री हासिल की. जानकारी दें कि मिसरी को चीन के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है. हालांकि, देखने वाली बात यह होगी कि क्या उनके कार्यकाल में चीन के साथ संबंध में मधुरता आएगी या नहीं. बता दें कि मिसरी ने बहुत महत्वपूर्ण समय में पदभार संभाला है. सबकी नजरें इस बात पर टिकीं हैं कि भारत पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद चीन के साथ अपने संबंधों समेत कई और विदेश नीति चुनौतियों से कैसे निपटेगा.

3 प्रधानमंत्रियों के रह चुके हैं निजी सचिव

बता दें कि विक्रम मिसरी ने तीन प्रधानमंत्रियों के निजी सचिव की जिम्मेदारी भी निभाई है. बता दें कि अपने पिछले कार्यकाल में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्यरत थे. आपको जानना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी सेवा की है. बता दें कि उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम करने से पूर्व उन्होंने साल 2019-2021 तक चीन में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है.

यह भी पढ़ें: Bangladesh China Relation: चीन ने नहीं दिया बांग्लादेश को तवज्जो, मुंह लटकाकर वापस आईं शेख हसीना…!

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version