‘आलू लेलो, कांदे लेलो’ अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. वहीं, मेकर्स ने अब फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. आज मेकर्स ने वेलकम टू द जंगल का शानदार टाइटल ट्रैक रिलीज किया है.

अक्षय कुमार ने शेयर किया गाना

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा, “इस जंगल में अब दहाड़ भी होगी और शोर भी होगा. ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है.” इस फिल्म के आइकॉनिक टाइटल ट्रैक एक अलग अंदाज में पेश किया गया है. इसमें ‘वेलकम’ का म्यूजिक, मशहूर डायलॉग भी सुनने को मिल रहे. गाने की शुरुआत में अक्षय कुमार नाना पाटेकर के डायलॉग “आलू लेलो, कांदे लेलो…” को दोहराते नजर आ रहे. वहीं, टाइटल ट्रैक के अंत में डायलॉग ‘मिरेकल-मिरेकल’ भी सुनने को मिलता है.

कमाल की है कभी स्टार्स की केमेस्ट्री Welcome To The Jungle

रिलीज किए गए टाइटल ट्रैक में सभी स्टार्स के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिल रही. जॉनी लिवर और नाना पाटेकर की नोक-झोक देखकर लोग हंसी के ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे. वहीं, रवीना टंडन और सुनीश शेट्टी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला.

किस दिन रिलीज होगी फिल्म

अहमद खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इस फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है. जिसमें सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज समेत कई कलाकार शामिल हैं. बता दें कि ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस-कंटेंट क्रिएटर करीना कायसर का महज 30 की उम्र में निधन, गम में भावुक हुए पिता, बोले-माफ कर दें…

Latest News

Pakistani Plane Missing: आसमान में 14 घंटे से लापता है पाकिस्तानी विमान Boeing 737, तलाश में जुटी सेना

Pakistani Plane Missing: पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कार्गो विमान के अचानक लापता होने...

More Articles Like This

Exit mobile version