अनन्या पांडे ने ‘Liger’ की स्क्रिप्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ”एक महिला होने के नाते…”

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स की एंट्री हो चुकी है। जिसमे से उनकी कुछ फिल्में हिट रही हैं तो कुछ फ्लॉप हो गईं। अनन्या पांडे भी उन्हीं स्टारकिड्स में से एक हैं। उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में उनके काम को काफी पसंद किया गया है। इस फिल्म के बाद अब अनन्या एक वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने जा रही हैं। बता दें कि उनकी सीरीज ‘कॉल मी बे’ रिलीज होने वाली है. अनन्या की फिल्म ‘लाइगर’ से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर अनन्या ने चुप्पी तोड़ी है।

स्क्रिप्ट को लेकर किया बोल गईं अनन्या पांडेय

एक इंटरव्यू में अनन्या पांडेय ने लाइगर की स्क्रिप्ट को लेकर बात की है. स्क्रिप्ट को लेकर एक्ट्रेस ने कहा ” मैंने कई लाइन्स को लेकर कंसर्न जाहिर किया था और जब भी मैं कोई स्क्रिप्ट रीड करती हूं तो मेरे दिमाग में रेड फ्लैग घूमता रहता है, जैसे कि, ‘कोई भी जेन-जेड व्यक्ति इस तरह नहीं बोलता है. यह ठीक नहीं है। एक महिला होने के नाते यह मेरा कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि मैं उस चेहरे पर आऊं और कहूं कि यह सही नहीं है। अगर मैं ऐसा कहती तो लोग सोचेंगे कि यह ठीक है. जैसे कि लाइगर में बहुत सी चीजें थीं जहां मैं जैसी थी, जैसे कि ”सुनो मैं यह कहने के लिए ठीक नहीं हूं. एक महिला के रूप में, यह सही नहीं है.’ उन्होंने वास्तव में वे बदलाव किए और मुझे वास्तव में खुशी है कि मैंने उस समय अपनी राय व्यक्त की।”

6 सितंबर को एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी ‘कॉल मी बे’

आपको बता दें कि फिल्म लाइगर में अनन्या पांडे के साथ विजय देवरकोंडा लीड रोल में नजर आए थे। विजय ने इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी, हालांकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। 100 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म ने 56.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। बता दें 6 सितंबर को अनन्या पांडे की ‘कॉल मी बे’ एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version