अनुपमा फेम रूपाली गांगुली की सास का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

टीवी सीरियल ”अनुपमा” फेम रूपाली गांगुली सुर्खियों में बनी रहती हैं. इस बीच रूपाली गांगुली पर दुखों का पहाड़ टूटा है. दरअसल रूपाली गांगुली की सास यानि सुदर्शन वर्मा का निधन हो गया है, जिससे उनका पूरा परिवार सदमे में है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने इसको लेकर पोस्ट शेयर किया है और अपने बेटे के साथ उसकी दादी के बॉन्ड को भी बताया है.

रूपाली गांगुली ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर रूपाली ने एक श्रद्धांजलि वीडियो शेयर किया है और बताया कि उनकी सास का सभी के जीवन में क्या स्थान था. वायरल वीडियो में सुदर्शन वर्मा और उनके पोते रुद्रांश के बीच काफी अच्छा बॉन्ड दिखाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूपाली की सास बिस्तर पर लेटी हुई हैं और अपने पोते को आशीर्वाद दे रही हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा गया है , ‘रुद्रांश का पहला बर्थडे उस शख्स के बिना जो शायद उसे मां-बाप से भी ज्यादा प्यार करती थीं. हमेशा से दादी का लाडला रहा है कृष्णा…श्रीमती सुदर्शन वर्मा आपकी कमी हमेशा रहेगी…माता-पिता और दादा-दादी को संजोकर रखें…प्योर..बिना शर्त के शुद्ध आशीर्वाद.’

फैंस ने जताया शोक

टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने जैसे ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सास के निधन की बात कही तो फैंस उनको सांत्वना देने लगे। इस कठिन समय में लोगों ने उनकी और उनकी सास के लिए प्रार्थना की है और साथ ही परिवार के लोगों को दुख सहन करने और सुदर्शन वर्मा की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version