‘जोकर’ वाले बयान पर Arshad Warsi ने तोड़ी चुप्पी, बोले – ‘मैंने प्रभास के बारे में…’

Must Read

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान साउथ स्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर रिएक्शन दिया था. दरअसल प्रभास के किरदार को अरशद वारसी ने जोकर बताया था. इसके बाद प्रभास के फैंस ने अरशद वारसी को जमकर ट्रोल किया था. इसके अलावा साउथ के तमाम एक्टर्स ने अरशद वारसी के बयान की आलोचना भी की थी. वहीं अब अरशद वारसी ने प्रभास के किरदार को जोकर बताने वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी है.

अपने बयान पर अरशद वारसी ने कही ये बात

आईफा 2024 के दौरान अरशद वारसी ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के किरदार को जोकर वाले बयान पर चुप्पी तोड़ी है. अरशद वारसी ने कहा कि मैंने प्रभास को जोकर नहीं कहा था, बल्कि उनके किरदार के लिए ऐसा कहा था. उन्होंने कहा, हर किसी का अपना सोचने का तरीका होता है. मैंने किरदार के बारे में कहा था, इंसान के बारे में नहीं. प्रभास एक शानदार एख्टर हैं और उन्होंने कई बार ये बात साबित की है और हम सब इस बात को जानते हैं. जब हम किसी अच्छे एक्टर को खराब किरदार देते हैं तो दर्शकों का दिल टूट जाता है.

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने की बंपर कमाई

आपको बता दें कि नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, दिशा पाटनी, कमल हासन जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस फिल्म ने वर्ल्ड में 1200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. सिर्फ हिंदी में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 225 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

Latest News

घरेलू विवाद में खूनी खेलः पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद को भी किया शूट

Jammu-Kashmir Crime: कहा जाता है गुस्से में लिया गया है फैसला गलत होता है. कुछ इसी तरह फैसला ले...

More Articles Like This