Bollywood News: शम्मी कपूर संग शादी की अफवाहों पर Asha Parekh ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘हां, हम शादीशुदा थे…’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Asha Parekh On Shammi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. उन्‍होंने अपनी फिल्मी करियर में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया है. आशा पारेख और शम्मी कपूर के रिश्ते की कई बार अफवाहें आईं हैं. इन अफवाहों पर अभिनेत्री ने अब चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में वो अरबाज खान के शो में गईं थीं. जहां उन्होंने शम्मी कपूर संग अपनी शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. इस दौरान उन्‍होंने शत्रुघ्न सिन्हा संग मतभेद पर भी रिएक्ट किया.

शम्मी कपूर संग शादी पर बोलीं आशा पारेख

आशा पारेख शो के प्रोमो में उस समय को याद करती नजर आईं जब एक्ट्रेसेस एल्कोहल एंजॉय करती थीं. उन्‍होंने बताया कि एक बार उनकी आंखें इतनी लाल हो गई थीं कि उन्होंने अगले दिन शूट करने से मना कर दिया गया था. आशा पारेख से जब उनकी शादी की अफवाहों पर पूछा गया, तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा- ‘हां, हम शादीशुदा थे.’

शत्रुघ्न सिन्हा संग ऐसा था रिश्ता

शत्रुघ्न सिन्हा संग मतभेद पर बातचीत करते हुए आशा पारेख ने कहा- ‘यह ऐसा था कि चलो जैसा मैं चाहती हूं, वैसा ही करते हैं और फिर उन्होंने प्रेस में कुछ बयान दिए, जो उनके लिए बहुत अपमानजनक थे, मेरे लिए नहीं.’

यह भी पढ़े: ड्रग्स केस में बुरी तरह फंसा एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का भाई, 199 ग्राम कोकेन के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version