फिल्म ‘दोनों’ से डेब्यू करेंगे ये स्टार किड्स, पोस्ट शेयर कर किया खुशी का इजहार

Bollywood News: नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हुए एक बॉलीवुड दो और स्टार किड्स को डेब्यू कराने जा रहा है. जी हां, ये स्टार किड कोई और नहीं बल्कि पुनम ढिल्लों की बेटी पलोमा हैं. इस फिल्म में पलोमा, सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल के अपोजिट नजर आएंगी. खास बात यह कि इस फिल्म में इन दो स्टार किड्स के साथ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या का डेब्यू है. आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी.

अवनीश बड़जात्या कर रहे डेब्यू
यह फिल्म पूनम ढिल्लों की बेटी की पहली फिल्म ही नहीं बल्कि डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या की भी डेब्यू फिल्म है. बता दें कि फिल्म दोनों का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, सूरज बड़जात्या और पूनम ढिल्लों भी मौजूद थे. फिल्म के एक गाने का वीडियो शेयर करते हुए पलोमा ने लिखा, “मुझसे ज्यादा यह यह मेरे माता-पिता के लिए सपना सच होने जैसा था. मुझे सेट पर देखकर उनकी आंखों में खुशी साफ झलक रही थी.”

भर आई आंखें
पलोमा ने आगे लिखा, “पापा पहले दिन सेट पर आए और पूरे समय मेरे साथ खड़े रहे. उन्हें देखकर मैं बहुत भावुक हो गई थी और रो पड़ी. मां कई बार सेट पर हमारे साथ रहती थीं. खासकर जब मैं अपने पहले गाने की शूटिंग कर रही थी.” बता दें कि फिल्म दोनों 5 अक्टूबर 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें-

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version