Prajakta Koli: ‘जुग जुग जियो’ फेम Prajakta Koli ने की सगाई, वृषांक खनाल को बताया एक्स BF

Prajakta Koli Engagement: फिल्म ‘जुग जुग जियो’ और नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मिसमैच्ड’ में नजर आईं अभिनेत्री प्राजक्ता कोली एक फेमस सोशल मीडिया हस्ती हैं. प्राजक्ता यूट्यूब चैनल ‘मोस्टली सेन’ चलाती हैं. उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल को डेट करने के बाद उनसे सगाई कर ली है. एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. प्राजक्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगेतर संग एक प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं.

वृषांक खनाल को बताया एक्स बॉयफ्रेंड
‘मोस्टली सेन’ के नाम से भी फेमस प्राजक्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंगेजमेंट की खुशखबरी अपने फैंस को दी है. वह अपने मंगेतर वृषांक खनाल संग इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में वृषांक प्राजक्ता को हग करते दिखाई दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है कि, ‘अब वृषांक खनाल मेरे एक्स बॉयफ्रेंड हैं.’

वरुष धवन और अनिल कपूर ने दी बधाई
प्राजक्ता की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और शुभचिंतकों के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. वो अक्सर अपने बॉयफ्रेंड वृषांक के साथ तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं, लेकिन इस अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी उन्हें जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखने के लिए बधाई दी है. वरुण धवन ने प्राजक्ता की इस पोस्ट पर हार्ट वाले इमोजी भेजकर अपनी ऑनस्क्रीन बहन को विश किया है. वहीं, अनिल कपूर ने लिखा, ‘बधाई!!! हमेशा जुग जुग जियो. अनिल कपूर फिल्म जुग जुग जियो में प्राजक्ता के पिता के रोल में दिखाई दिए थे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version