इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस खास दिन रिलीज होगी यह फिल्म..?

Mumbai: इमरान हाशमी की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक ‘आवारापन 2’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब यह फिल्म 15 Aug स्वतंत्रता दिवस 2026 को रिलीज होगी. इमरान हाशमी एक बार फिर ‘शिवम’ के साथ वापसी कर रहे हैं. पहले चर्चा थी कि फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है. सबसे खास बात यह है कि ‘आवारापन 2’ को बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ (Lahore 1947) से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स ने अब ‘आवारापन 2’ को स्वतंत्रता दिवस 2026 Independence Day Weekend को रिलीज के लिए लॉक किया है. फिल्म का काम अभी भी जारी है और इसके अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है. शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी घायल हो गए थे, जिस कारण काम कुछ समय के लिए रुक गया था. शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म को फाइनल टच देने में लगभग दो महीने का समय लगेगा.

सीक्वल में भी वही जादू जगाने की तैयारी

2007 में आई आवारापन को अपनी बेहतरीन कहानी और गानों की वजह से कल्ट क्लासिक माना जाता है. सीक्वल में भी वही जादू जगाने की तैयारी है. इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आईकॉनिक किरदार ‘शिवम’ में लौट रहे हैं. उनके साथ इस बार दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म एक म्यूजिकल लव स्टोरी होगी. सबसे खास बात यह है कि ओरिजिनल फिल्म के दो गानों को रिक्रिएट किया जाएगा, जो फैंस की पुरानी यादें ताजा कर देंगे.

नितिन कक्कड़ के हाथों में है कमान 

इस बार फिल्म की कमान नितिन कक्कड़ के हाथों में है. 2007 की आवारापन अपनी गहरी इमोशनल कहानी के लिए जानी जाती थी. अब देखना यह है कि 19 साल बाद इसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर वही इतिहास दोहरा पाता है या नहीं?

इसे भी पढ़ें. अपनी शर्मनाक हार छुपा रहे हैं ट्रंप, अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशन को किया खारिज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version