अफगानिस्तान में बारिश-बाढ़ ने मचाई भारी तबाही, 77 लोगों की मौत व 100 से ज्यादा घायल, चार अभी भी लापता

Kabul: अफगानिस्तान के कई प्रांतों में आई बाढ़ से 77 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 137 लोग घायल हुए हैं. चार लोग अभी भी लापता हैं. देश में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. 26 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देश के कई प्रांतों में बाढ़ आ गई है. सरकारी अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के कारण हजारों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. करीब 3,400 घरों को नुकसान पहुंचा है जबकि सैकड़ों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं.

हजारों एकड़ कृषि भूमि नष्ट

इसके अलावा हजारों एकड़ कृषि भूमि भी नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को बड़ा झटका लगा है. अधिकारियों ने बताया कि चार लोग अभी भी लापता हैं और कई इलाकों में हालात बेहद खराब हैं. सड़कों के टूटने और रास्ते बंद होने के कारण खासकर दूरदराज के इलाकों में राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है.

3,000 से ज्यादा जरीब खेती की जमीन बर्बाद

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि इस आपदा में 3,000 से ज्यादा जरीब खेती की जमीन बर्बाद हो गई है और 1,000 से अधिक पशुधन की मौत हो गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि बर्फ जमा होने से खास सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे अधिकारियों को कनेक्टिविटी ठीक करने और मदद पहुंचाने के लिए तुरंत बर्फ हटाने का काम शुरू करना पड़ा.

हर साल बारिश के मौसम में आती है बाढ़

अफगानिस्तान में यह कोई नई समस्या नहीं है. हर साल बारिश के मौसम में इस तरह की बाढ़ आती है और भारी नुकसान करती है. साल 2024 में भी ऐसी ही बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान गई थी और बड़े पैमाने पर तबाही हुई थी. इससे पहले जनवरी में भी भारी बर्फबारी और बारिश के कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई घरों को नुकसान पहुंचा था.

इसे भी पढ़ें. अपनी शर्मनाक हार छुपा रहे हैं ट्रंप, अमेरिकी इतिहास के सबसे साहसी रेस्क्यू मिशन को किया खारिज

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version