भारतीय सेना ने तैयार किया ‘भैरव’ बटालियन, जानिए क्या है अमिताभ बच्चन से इसका कनेक्शन

Bhairav Battalion: भारतीय सेना ने अमिताभ बच्चन की आवाज में बनी शॉर्ट फिल्म भैरव रिलीज की है. बता दें कि इस फिल्म में भैरव बटालियन और देश की सुरक्षा में उसकी भूमिका को दिखाया गया है. जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना ने रक्षा मंत्रालय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय के आधिकारिक हैंडल पर आभार जताया और लिखा कि फिल्म के लिए अपनी खास आवाज देने पर अमिताभ बच्चन के प्रति हम दिल से कृतज्ञ हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरव बटालियन का शुभारंभ महाशिवरात्रि के मौके पर किया गया. विशेष रूप से यह दिन चुना गया. क्योंकि भैरव को भगवान शिव का उग्र रूप माना जाता है, जो कि रक्षा और बुराई के नाश से जुड़ा है. इसके साथ ही भैरव बटालियन पैरा स्पेशल फोर्सेज और नियमित पैदल सेना इकाइयों के बीच की एक खास कड़ी है. बता दें कि इसका गठन आधुनिक युद्ध की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि दुश्मनों के खतरे के खिलाफ तेजी और सटीकता से कार्रवाई की जा सके.

ऑपरेशन सिंदूर समेत वैश्विक संघर्षों से मिले अनुभव भी शामिल

इतना ही नही बल्कि सेना के हालिया पुनर्गठन के तहत इस इकाई का गठन किया गया है. इसमें ऑपरेशन सिंदूर समेत वैश्विक संघर्षों से मिले अनुभवों को भी शामिल किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन ने इसे अपने लिए सम्मान और सौभाग्य की बात बताया. साथ ही ये भी कहा कि सेना के बहादुर योद्धाओं के लिए भैरव से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है.

ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम

बता दें कि भारतीय सेना की यह नई विशेष इकाई आधुनिक युद्ध की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार की जा रही है. इतना ही नही बल्कि इसके सभी जवान ड्रोन उड़ाने में माहिर हैं और दुश्मन के इलाके में मौजूद ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम हैं.

25 बटालियन बनाने की योजना

इसके साथ ही सेना मुख्यालय ने वैश्विक और देश के भीतर हुए संघर्षों से सीख लेकर भैरव बटालियन का गठन किया है. वि‍शेष रूप से इनका मकसद तेजी से आक्रामक अभियान चलाने के लिए एक समर्पित बल तैयार करना है. बता दें कि आने वाले समय में कुल 25 बटालियन बनाने की योजना है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात भैरव बटालियन अर्ध विशेष बलों और नियमित पैदल सेना के बीच की दूरी को भी कम करेगी. इन्हें सामरिक से लेकर परिचालन स्तर तक विशेष अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें :- नेतन्याहू ने ईरान के साथ समझौते में सख्त शर्तें रखने की अपील की, बोले- फिर शुरू हो सकता है गाजा युद्ध

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version