Bhojpuri: रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले ये धमाका है

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahadav Ka Gorakhpur: भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन की फिल्म महादेव का गोरखपुर का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. रवि किशन की इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी समय से था. इस फिल्म को 29 मार्च को रिलीज होना है. इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म का ट्रेलर देख कर लोगों ने कहा कि ये फिल्म नहीं बवाल है. इस फिल्म में रवि किशन पुलिस के किरदार में दिख रहे हैं. ट्रेलर से पता चलता है कि ये फिल्म कितनी धमाकेदार रहने वाली है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले सांसद रवि किशन इतिहास रचने को तैयार हैं. रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ भोजपुरी की पहली ऐसी फिल्म है जो देश भर के 150 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इतना ही नहीं भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी इस फिल्म को रिलीज करने की तैयारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के आधार पर रवि किशन की फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ को अमेरिका के 12 सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म मेकर्स ने इसको लेकर तैयारी कर ली है.

29 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

रवि किशन की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ एक पैन मूवी है. जो 29 मार्च को सिनेघरों में रिलीज होने को तैयार है. इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में 52, बिहार में 72 और बंगाल एवं असम में 23 सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है. इस फिल्म को सिनेप्लेक्स और आईनॉक्स पर भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म के मुख्य कलाकार रवि किशन इतने व्यापक स्तर पर फिल्म की रिलीज से काफी खुश हैं. उनका कहना है कि ये भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए गर्व की बात है.

टीजर आया था लोगों को काफी पसंद

फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ का टीजर 2 महीने पहले रिलीज किया गया था. टीजर में एक्टर रवि किशन को महादेव के अंश रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी. टीजर को देखने के बाद फैंस इस फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार कर रहे थे. फिल्म में रवि किशन के अलावा प्रमोद पाठक और इंदु थंपी जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.

भोजपुरी फिल्म ‘महादेव का गोरखपुर’ के निर्देशक राजेश मोहन हैं. जानकारी के अनुसार ये भोजपुरी फिल्म एक हाई बजट फिल्म है. इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया गया है. फिल्म की शूटिंग गोरखपुर और आस पास के इलाकों में की गई है. इस फिल्म को भोजपुरी भाषा के साथ हिंदी, तमिल, तेलगु और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज करने की तैयारी है.

यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए लिखा संदेश, पत्नी सुनिता ने कही ये बड़ी बात

Latest News

गुरफतेह फिर ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से वापसी को तैयार, 3 साल में 7 प्रोजेक्ट ठप होने के बाद बदलने जा रही किस्मत

New Delhi: एक्टर गुरफतेह पीरजादा अपने करियर के सात प्रोजेक्ट ठप हो जाने के बाद एक बार फिर वापसी...

More Articles Like This

Exit mobile version