कल्लू करेंगे ‘विद्यापीठ’ में पढ़ाई, फिल्म का पोस्टर आया सामने; एक्टर के दिखे तीन रूप

Vidyapeeth First look Out: भोजपुरी इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय कहे जाने वाले अरविंद अकेला कल्लू के गानों और फिल्मों का इंतजार फैंस को रहता है. इस बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. एक्टर ने बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘विद्यापीठ’ का पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर में एक्टर के कई रूप देखने को मिलेंगे. फिल्म के फर्स्ट लुक को कल्लू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया है. इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस की धड़कने तेज हो गई हैं. भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म विद्यापीठ का पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है.

फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने
दरअसल, जारी पोस्टर में एक्टर अरविंद अकेला को तीन रूपों में दिखाया गया है. इस पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू छात्र नेता बने दिख रहे हैं, साथ ही एक फोटो में उन्होंने पुलिस की भी वर्दी डाल रखी है. इन सब के बाद एक छात्र के तौर पर भी दिखाई दे रहे हैं. आप फिल्म के पोस्टर को देखकर कहानी का अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन इस फिल्म की कहानी को लेकर एक्टर और मेकर्स में किसी ने कुछ नहीं बताया है.

इन स्टार्स ने किया काम
भोजपुरी फिल्म विद्यापीठ में अरविंद अकेला कल्लू ने मुख्य भूमिका निभाई है. इस फिल्म में एक्टर के साथ आयुषी दत्त तिवारी, मनोज सिंह टाइगर, समर्थ चतुर्वेदी, रवि देव राय, राहत शेख, रिंकू शुक्ला, अविनाश बंधे, जयशंकर पांडेय, विनीत विशाल, कृष्ण कुमार, अरुण चन्द्रा और अमन मेहर ने काम किया है. इस फिल्म का निर्माण गोविंदा और शामजीत बरई ने मिलकर किया है. फिल्म की स्टोरी को मनोज पांडे ने लिखा है. विद्यापीठ को योगेश राज मिश्रा ने निर्देशित किया है. इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है. फिल्म का ट्रेलर कब आएगा इसको लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version