Akshara Singh ने दुर्गा मां के सौंदर्य का किया वर्णन, रिलीज हुआ ‘माई के सजाओ रे’ वीडियो सांग

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshara Singh Devi Geet 2023: नवरात्र का महापर्व चल रहा है. फिल्मी जगत में कलाकार मां दुर्गा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी सिंगर और अभिनेत्री अक्षरा सिंह का नया देवी गीत रिलीज हुआ है, जो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. गाने के बोल ‘माई के सजाओ रे’ है, जिसे अक्षरा सिंह ने गाया है. आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के गानों का इंतजार दर्शकों को खूब रहता है. ऐसे में एक्ट्रेस का गाना रिलीज होने के साथ ही लोगों की जुबान पर आ गया है. फैंस इस गाने को खूब सुन रहे हैं.

सौंदर्य का किया वर्णन
अक्षरा सिंह के नए गाने की बात करें तो, इस गाने के संगीत को पारंपरित तौर पर बनाया गया है. मधुर संगीत श्रोताओं के दिलों पर राज कर रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस ने मां दुर्गा के सुंदर स्वरूप का वर्णन किया है. सिंगर ने दुर्गा मां के सभी 9 रूपों के बारे में बताया है. इस गाने को लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है. इस गाने में एक्ट्रेस ने कहा कि माता अम्‍बा का श्रृंगार बेहद खूबसूरत और मनमोहक लगता है. चारों लोकों में मां काफी सुंदर लगती हैं. माता के सभी स्वरूप हमारे दिलों में बसते हैं.

उल्लेखनीय है कि अक्षरा सिंह हर खास मौके पर गाना रिलीज करती है. वहीं, इस बार भी उनके गानों का इंतजार दर्शकों को काफी समय से था. इस वीडियो सांग को अक्षरा सिंह के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 96,523 व्यूज मिले हैं. इस गाने के संगीत को शिशिर पांडेय ने दिया है. वहीं, इसके लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं. इस वीडियो गाने पर लोग प्यार बरसा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version