Bhojpuri Cinema: ‘यूपी बिहार लूटने’ आ गईं अक्षरा सिंह, मच गया बवाल; देखिए वीडियो

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshara Singh New Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड के पुराने गानों के रिमेक का प्रचलन है. ऐसे में 1999 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘सूल’ के सुपर हिट सांग यूपी बिहार लूटने के भोजपुरी वर्जन को रिक्रिएट किया गया है. बॉलीवुड गाने में जहां शिल्पा सेट्टी ने तहलका मचाया था. वहीं, भोजपुरी वर्जन में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की अदाकारी देखते बन रही है. गाना ‘यूपी बिहार लूटने’ को टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जिसे लोगों का शानदार प्यार मिल रहा है. अक्षरा सिंह पर फिल्माए इस गाने पर लोग दिल खोल कर प्यार बरसा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

शाहरुख खान के बाद सलमान की फिल्म में नजर आएंगे ऋतिक रोशन? जानिए क्या है सच्चाई

मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर ने गाने को किया रिक्रिएट
जानाकारी दें कि गाना ‘यूपी बिहार लूटने’को बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर मुद्दसर खा ने सुपर स्टार अक्षरा सिंह को लेकर गाने को रिक्रिएट किया है. इस गाने को खूब वाहवाही मिल रही है. इस गाने में अक्षरा सिंह के डांस मूव्स देखने के बाद फैंस के होश उड़े है. रिलीज होते ही इस गाने मिलियन में व्यूज बटोरे हैं.

क्या बोलीं अक्षरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाना ‘यूपी बिहार लूटने’ को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा कि इस गाने को लेकर मैं बेहद खुश हूं. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के एक सुपरहिट गाने को रिक्रिएट करना अपने आप में एक मुश्किल काम है. हालांकि इसके बाद भी मुद्दसर खान और टीम ने इस चैलेंज को स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि उम्मीद है ये गाना दर्शकों को पसंद आएगा. इस गाने को लेकर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब #UpBiharLootane का इंतजार खत्म हुआ और अब यह आपकी डांसिंग स्पिरिट धुन को प्रज्वलित करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें-

Entertainment: फिल्मी दुनिया छोड़ पॉलिटिक्स में एंट्री लेंगी कंगना! बोलीं- ‘लड़ूंगी लोकसभा चुनाव’

इतने मिले व्यूज
अक्षरा के नए गाने यूपी बिहार लूटने को खबर लिखे जाने तक 3,835,528 व्यूज मिले हैं. इस गाने के लिरिक्स को अजीत मंडल ने लिखा है. संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. निर्देशन मुद्दसर खान ने किया है. वीडियो सांग को टी सीरीज हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस गाने को 1 नवंबर को रिलीज किया गया था, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version