Bhojpuri: अरविंद अकेला का ये छठ गीत आपको कर देगा इमोशनल, मिले इतने व्यू

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhojpuri Chhath Geet: छठ के महापर्व में भोजपुरी के गीत अहम भूमिका निभाते हैं. छठ के विशेष अवसर भोजपुरी के तमाम कलाकार छठ भजनों के गीतों को रिलीज करते हैं. ऐसे में इन दिनों भोजपुरी कलाकार अरविंद अकेला का एक गाना रिलीज किया गया है. इस गाने ने सभी को इमोशनल कर दिया है. इस गाने ने श्रोताओं के आखों को नम कर दिया. अरविंद अकेला के गाने के बोल, “गोदी में ललनवा” है, जिसे अरविंद अकेला ने गाया है. इस गाने में कल्लू के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह के साथ देखा जा सकता है.

दिलों को छू रहा गाना
अरविंद अकेला का ये गाना भावुक करने वाला है. इस गाना वीडियो में एक मां की वेदना और मर्म को दिखाया गया है, जिसके घर में कोई ललना नहीं है. लोग उसे ताना मारते हैं. वहीं, इस गाने के संगीत को काफी शानदार तरीके से दिया गया है. इसे सुनने के बाद लोग बार बार सुन रहे हैं. छठ से पहले ये गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है, यही वजह है कि इस गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है. अरविंद अकेला के इस वीडियो गाने में एक मां की संवेदना को दिखाने का प्रयास किया गया है, जो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: पवन सिंह के नए छठ गीत ने माहौल किया भक्तिमय, देखिए वीडियो

आस्था सिंह ने किया है काम
सांग ‘गोदी में ललनवा’ में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह ने कमाल की एक्टिंग की है. उनकी एक्टिंग की सराहाना फैंस खूब कर रहे हैं. गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने आवाज दी है. वहीं, इसके लिरिक्स को प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है. गाने के संगीत को प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो निर्देशन रवि पंडित ने किया है.

इस गाने के माध्यम से एक शादीशुदा महिला की पीड़ा को बयां किया है, जिसकी कोई संतान नही है. वो अपने संतान के लिए छठ मां से कामना कर रही है. संतान ना होने के कारण उसको तमाम प्रकार के तानों का सामना करना पड़ रहा है. गाने को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इस वीडियो सांग को अब तक 290,800 लोगों ने देखा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version