पवन ने बताई असली वजह, खेसारी लाल यादव ने क्यों छुए थे मित्र के पैर

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bhojpuri News: खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा में ट्रेंडिंग स्टार के तौर पर देखा जाता है. उनकी फैंन फॉलोइंग काफी ज्यादे है. हाल ही में खेसारी से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था. दरअसल, इस वीडियो में खेसारी अपने बचपन के मित्र पवन पांडेय के पैर छूते नजर आए थे. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने तमाम सवाल खड़ा कर दिए.

जानिए मामला
दरअसल, जब ये वीडियो सामने आया तो लोगों ने कहा कि इतने बड़े सुपर स्टार होते हुए खेसारी लाल ने ऐसा क्यों किया. आपको पूरा वाक्या बताते हैं. हुआ ये कि खेसारी लाल यादव हाल ही में अपने गांव आए थे. इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता को अपनी कार में बैठाकर घुमाया. इस दौरान उन्होंने तमाम अपने से बड़े लोगों के पांव भी छुए. इस बीच उन्होंने अपने बचपन के मित्र पवन पांडेय का भी पांव छुआ.

राइटर ने बताई वजह
जब खेसारी लाल यादव ने अपने बचपन के मित्र पवन पांडे के पांव छुए तो इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा. आपको बता दें पवन पांडे और खेसारी लाल यादव बचपन के मित्र हैं. दोनों एक दूसरे को काफी मानते हैं. इस वीडियो पर पवन पांडेय की सफाई सामने आई है. उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव काफी संस्कारी हैं. यही वजह है कि वो अपने संस्कारों को वरीयता देते हैं. पवन पांडे ने कहा कि जो लोग संस्कारी नहीं होते हैं वो पशु समान होते हैं.

वहीं, आगे पवन पांडेय ने कहा कि खेसारी लाल यादव जैसे संस्कारी होना हर किसी के बस की बात नहीं है. वो गरीब घर से निकाल हुआ लड़का है. उनके अंदर संस्कार कूट-कूट कर भरा है. वो हमेशा से ब्राह्मण का सम्मान करते हैं. इस लिहाज से सभी का पैर छूते हैं.

यह भी पढ़ें-

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version