Bhojpuri Cinema: ‘भ्रष्टाचार’ खत्म करने आ रहे हैं एक्टर रितेश पांडेय, पोस्टर ने उड़ाया गर्दा

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ritesh Pandey New Movie: भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय की नई अपकमिंग फिल्म का ऐलान हो गया है. इस नई फिल्म का पोस्टर भी जारी किया गया है. फिल्म का नाम ‘भ्रष्टाचार’ है, जिसमें एक्टर रितेश पांडेय लीड रोल में नजर आने वाले हैं. एक्टर की इस बहुचर्चित फिल्म का इंतजार दर्शकों को काफी समय से था, ऐसे में अब इस फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है. रितेश एक्टिंग के साथ एक अच्छे सिंगर के तौर पर भी जाने जाते हैं. रितेश के कई गाने हाल ही में रिलीज किए गए थे जो काफी वायरल हुए. अब रितेश पांडेय नई फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ लेकर आ रहे हैं.

सामने आया नया पोस्टर
जानकारी दें कि इस फिल्म के फर्स्ट लुक में रितेश पांडेय स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं. लुक के पहले दृश्य से समझा जा सकता है कि वो किसी लड़ाई में सहभागिता करते हुए इस फिल्म में नजर आ सकते हैं. इस पोस्टर में एक्टर तनाव में दिख रहे हैं. उनके पीछे काफी भीड़ और आगजनी होती दिखाई दे रही है. इस फिल्म का पहला लुक ये बताने के लिए काफी है कि फिल्म में काफी हंगामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म में संभव है कि ये देखने को मिल सकता है कि एक्टर रितेश पांडेय भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी मुहिम में नजर आ सकते हैं.

बनारस में हुई है इस फिल्म की शूटिंग
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी में की गई है. इस फिल्म के निर्माता संजय गुप्ता है. साथ ही इस फिल्म का निर्देशन एचएस पवन ने किया है. फिल्म के गीत संतोष पुरी ने लिखे हैं फिल्मों को अजय वर्मा ने भी सहयोग किया है. रितेश पांडेय इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म में संजय पाण्डेय, विनीत विशाल, अयाज खान, कुणाल सिंह, सुभाष यादव, कुंवर सुधीर सिंह, अजय पाठक, मनोज कुमार मिश्रा व शान चतुर्वेदी भी रितेश पांडे के साथ नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें-

Latest News

वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने तराई के Wildlife Protectors के लिए की बड़ी पहल

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया गया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख चिकित्सा बीमा की पहल की. कार्यक्रम में Leopard Rescue Centre और पीलीभीत-तराई पर फिल्म निर्माण की भी घोषणा हुई.

More Articles Like This

Exit mobile version