Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर से कटा विक्की जैन का पत्ता! यूजर्स बोले- ‘पत्नी की इंसिक्योरिटी की वजह से…’

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss 17: इन दिनों टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो सुर्खियों में बना हुआ है. जैसे-जैसे फिनाले की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस के बीच शो को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है. शो में मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अरुण महाशेट्टी और अभिषेक कुमार बचे हैं, लेकिन अब इसी हफ्ते मिड वीक एविक्शन होने वाला है. ऐसे में खबरें सामना आ रही हैं कि विक्की जैन (Vicky Jain) का पत्ता शो से कटने वाला है. तमाम अफवाहों के बीच यूजर्स विक्की को सपोर्ट करते नजर आए.

नहीं हुई है ऑफिशियल कंफर्मेशन

दरअसल, शो के विनर के रूप में अंकिता और मुनव्वर का नाम सामने आ रहा है.अब शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिलने वाले हैं. हाल ही में ईशा घर से बेघर हुई थी. वहीं अब खबरें हैं कि विक्की जैन को एविक्ट किया जा सकता है. हालांकि, मेकर्स या शो की तरफ से कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है. वहीं, इस खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक विक्की के सपोर्ट में उतरे हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News: ‘मच्छरदानी’ वाली ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई Ananya Panday, यूजर्स ने उर्फी जावेद से की तुलना

यूजर्स ने किया रिएक्ट

अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने लिखा- घर में विक्की जैन को बहुत गलत समझा गया. मुझे लगता है कि वो एक बहुत ही सेंसिवल और एंटरटेनिंग हैं. उनके अंदर बहुत पेशेंस है और उन्होंने शानदार गेम खेला. वहीं, दूसरे ने लिखा- विक्की अपनी पत्नी से ज्यादा डिजर्विंग हैं. तीसरे यूजर ने लिखा- विक्की शो जीतना डिजर्व करता था. उसने पूरे सीजन में स्ट्रॉन्गली खेला. अन्य ने लिखा- विक्की को अपनी पत्नी की इंसिक्योरिटी की वजह से ये झेलना पड़ रहा है. मेरा दिल टूट गया.

अरुण को शो से बाहर करना चाहते हैं यूजर्स

वहीं, कुछ यूजर का कहना है कि विक्की की जगह अरुण को शो से बाहर होना चाहिए. बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने एक साथ शो में एंट्री ली थी. दोनों की बीच काफी झगड़े देखने को मिले.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version