Bigg Boss OTT 3 विनर सना मकबूल और रणवीर शौरी के बीच बढ़ा विवाद, दोनों ने सुनाई एक-दूसरे को खरी खोटी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bigg Boss OTT 3: कल 02 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले था. इस सजीन में सना मकबूल ने सबको पछाड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है. वहीं, नैजी शो के फर्स्ट रनरअप रहे और रणवीर शौरी सेकेंड रनरअप बने. सना की खिताबी जीत से बहुत लोग खुश हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जो उन्हें इसका हकदार नहीं मानते हैं. इसमें रणवीर शौरी पहले नंबर पर हैं. घर के अंदर भी सना और रणवीर ने एक-दूसरे को काफी भला बुरा कहा था. अब शो से बाहर आने के बाद भी दोनों के बीच विवाद बढ़ता नजर आया है.

बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रणवीर शौरी का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने सना मकबूल को नॉन डिजर्विंग बताया.

वहीं, इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल ने भी रणवीर शौरी को करारा जवाब दिया है. सना ने कहा “डिजर्विंग और नॉन-डिजर्विंग ये मैं खुद किसी को भी नहीं बताऊंगी. लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगी कि ट्रॉफी मेरे हाथ में हैं और जनता ने मुझे विनर बनाया है. जो भी मेरी जीत पर सवाल उठा रहे हैं उनके लिए मेरी ट्रॉफी ही जवाब है.”

इतना ही नहीं, सना ने आगे कहा, ‘रणवीर शौरी जैसे आदमी महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देख सकते हैं’.

घर में वीटो टास्क के दौरान रणवीर ने सना मकबूल को छिपकली और गटर छाप भी कह दिया था.

वहीं, सना ने भी उन्हें ‘गंदी नाली के कीड़े’ कह दिया. हालांकि, सना ने फिनाले के दौरान रणवीर शौरी से माफी मांगी थी.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में न्यायधीश भी सुरक्षित नहीं, ड्यूटी से लौट रहे जज के काफिले को आतंकियों ने बनाया निशाना

Latest News

Tata Motors Roadmap: अगले 5 साल में 40,000 करोड़ रुपये लगाएगी टाटा मोटर्स, 12 लाख से ज्यादा कारें बेचने का लक्ष्य

टाटा मोटर्स ने पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए अगले पांच वर्षों का बड़ा रोडमैप पेश किया है. कंपनी करीब 40,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी, 6 नए मॉडल लॉन्च करेगी और 20 से अधिक मौजूदा मॉडलों को अपडेट करेगी. वित्त वर्ष 2030 तक सालाना 12 लाख से अधिक वाहन बेचने का लक्ष्य है.

More Articles Like This

Exit mobile version