ओलंपिक में हॉकी टीम को सपोर्ट करने जाने वाले थे सीएम मान, इस वजह से रद्द हुआ प्लान

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab CM Bhagwant Mann: पेरिस ओलंपिक में भारत का परचम लहरा रहा है. अब तक इस ओलंपिक में भारत ने 3 मेडल अपने नाम किए हैं. इस बीच खबर है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम को सपोर्ट करने के लिए पेरिस जाने वाले थे. इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से अनुमति मांगी थी. हालांकि, केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी. आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं.

सीएम मान को नहीं मिली अनुमति

दरअसल, केंद्र सरकार से पंजाब के सीएम भगवंत मान को पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी है. इस अनुमति का इंतजार सीएम मान कर रहे थे. बता दें कि फ्रांस की राजधानी पेरिस जाने के लिए भगवंत मान आज उड़ान भरने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनको पेरिस जाने की अनुमति नहीं दी गई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने सीएम मान को पेरिस जाने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है.

टीवी 9 की खबर के अनुसार सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा कारणों से सीएम मान को अनुमति नहीं मिली है. पंजाब सीएम कार्यालय को शुक्रवार देर शाम यात्रा की अनुमति नहीं मिलने की सूचना मिली. सीएम मान भारतीय हॉकी टीम को सपोर्ट करने के लिए और उनका जोश बढ़ाने के लिए पेरिस जाने वाले थे.

यह भी पढ़ें: नेपाल के पीएम करने जा रहे ऐसा काम, जिससे टूट जाएगी सालों पुरानी परंपरा

ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया है. करीब 52 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा कर ऐतिहासिक जीत हासिल की. इससे पहले भारतीय पुरूष टीम ने ओलंपिक में साल 1972 में ऑस्ट्रेलिया को हराया था.

द प्रिंटलाइंस- 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version