मनोरंजन जगत को बडा झटका, दिग्गज अभिनेता बिल ऑडी का 85 वर्ष की उम्र में निधन

Bill Oddie Passed Away: मनोरंजन और टेलीविजन इंडस्ट्री बहुत बडा झटका लगा है. अपनी शानदार कॉमिक और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले ब्रिटेन के दिग्गज अभिनेता बिल ऑडी का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि टीवी पर प्रकृति और पक्षी संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों को भी नई पहचान दिलाई थी. उनके निधन की खबर से फैंस और मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है.

यादगार टीवी शोज में काम किया

अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार टीवी शोज में काम किया और अपनी प्रतिभा के दम पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लग पहचान बनाई. उनके निधन की पुष्टि उनके एजेंट ने आधिकारिक तौर पर की. श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने बिल ऑडी को ब्रिटेन के सबसे चर्चित बर्डवॉचर और वन्यजीव संरक्षण के लिए समर्पित शख्सियत बताया, जिन्होंने प्रकृति के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने में अहम योगदान दिया.

शुरुआत कॉमेडी की दुनिया से की

बिल ऑडी ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी की दुनिया से की थी. वह मशहूर कॉमेडी टीम ‘द गुडीज के सदस्य थे, जिसके जरिए उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली. उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक गीतों ने न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दर्शकों का भी दिल जीत लिया. इसके बाद में उन्होंने अपना रुख प्रकृति और वन्यजीवों से जुड़े टीवी कार्यक्रमों की और किया.

प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूक किया

‘स्प्रिंगवॉच’ और ‘बिल ऑडी गोज वाइल्ड’ जैसे लोकप्रिय शोज के माध्यम से उन्होंने लोगों को पक्षियों, वन्यजीवों और प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति जागरूक किया. उनकी कोशिशों ने आम लोगों को अपने आसपास की प्रकृति को समझने और उससे जुड़ने की प्रेरणा दी.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली पुलिस का एक्शनः संवैधानिक पदों के खिलाफ पोस्ट-वीडियो पर ‘एक्स’ से मांगी अकाउंट्स की पूरी डिटेल

Latest News

गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के तहत गाजीपुर शहर के लंका मैदान में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का...

More Articles Like This

Exit mobile version