Bollywood 80s Photo Trend: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर 80s के विंटेज और रेट्रो अंदाज वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. खास बात यह है कि इन तस्वीरों को तैयार करने के लिए AI का इस्तेमाल किया जा रहा है. लोग खुद की तस्वीरों को 80 के दशक के लुक में बदलकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. अब इस ट्रेंड का क्रेज बॉलीवुड सितारों के बीच भी देखने को मिल रहा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी से लेकर आमिर खान, परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा, सोनम बाजवा और श्वेता तिवारी तक कई सितारे अपने रेट्रो अवतार से फैंस का ध्यान खींच रहे हैं.
सिद्धार्थ-कियारा का रेट्रो लुक हुआ वायरल
बॉलीवुड के चर्चित कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी 80s फोटो ट्रेंड का हिस्सा बन गए हैं. दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेट्रो लुक वाली तस्वीरें शेयर की हैं. वायरल तस्वीर में कियारा पिंक ड्रेस में नजर आ रही हैं, जबकि सिद्धार्थ ऑल-डेनिम लुक में दिखाई दे रहे हैं. दोनों का अंदाज पुराने दौर के बॉलीवुड फैशन की याद दिलाता है. सोशल मीडिया पर फैंस को उनका यह विंटेज अवतार काफी पसंद आ रहा है.

आमिर खान का भी दिखा 80s वाला अंदाज
इस ट्रेंड में आमिर खान भी शामिल हो चुके हैं. उनके प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल पेज से कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं, जिनमें अभिनेता को 80s के रेट्रो लुक में दिखाया गया है. तस्वीरों में आमिर रेड टी-शर्ट, व्हाइट जैकेट और डेनिम जींस पहने नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस लुक को उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से जुड़े अंदाज को ध्यान में रखते हुए रीक्रिएट किया गया है. आमिर का यह देसी और कूल लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
परिणीति और राघव की तस्वीरों में दिखा रोमांस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी इस ट्रेंड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. परिणीति ने पति राघव के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दोनों का अंदाज काफी प्यारा नजर आ रहा है. तस्वीरों में दोनों कॉटन कैंडी खाते और मैगजीन पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. उनका यह रेट्रो अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
सोनम बाजवा और श्वेता तिवारी भी ट्रेंड में शामिल
पंजाबी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनम बाजवा ने भी AI की मदद से तैयार की गई अपनी एक तस्वीर शेयर की है. पिंक कोट में उनका विंटेज अवतार काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है. वहीं, अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने कॉलेज बैकग्राउंड वाली अपनी रेट्रो तस्वीर शेयर की है. इसमें वह व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहने हाथों में किताबें लिए नजर आ रही हैं. उनका यह लुक पुराने जमाने की कॉलेज गर्ल की याद दिलाता है.
AI ने 80s के दौर को फिर किया ट्रेंड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों ने एक बार फिर दिखा दिया है कि AI किस तरह तस्वीरों को नया अंदाज दे सकता है. 80s के फैशन, हेयरस्टाइल और पुराने दौर के माहौल को AI इमेज टूल्स की मदद से दोबारा क्रिएट किया जा रहा है. बॉलीवुड सितारों की इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद आम सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस ट्रेंड को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है. अगर आप भी 80s के दौर का अपना रेट्रो अवतार देखना चाहते हैं, तो AI इमेज टूल्स की मदद से अपनी तस्वीर को विंटेज लुक में बदल सकते हैं.
यह भी पढ़े: धन-दौलत से नहीं संतोष से मिलती है सच्ची खुशी: दिव्य मोरारी बापू