Kajol AI Images: काजोल के AI लुक ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, फैंस बोले- सबसे ‘हॉट विलेन’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kajol AI Images: आज के समय में AI हर किसी की लाइफ हिस्सा बन चुका है. आज के समय में कोई भी कार्य करना हो लोग AI का सहारा ले रहे हैं. एआई (AI) एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए लोग फोटो भी तैयार करते हैं. बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने सोशल मीडिया पर एआई वर्जन में बनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. जो शोसल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है. इस पर उनके फैंस भी जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

काजोल ने शेयर की फोटो

आज, शुक्रवार को अभिेनत्री काजोल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. उनकी ये तस्‍वीरें एआई वर्जन की है. इन तस्‍वीरों में उनका विलेन का अवतार देखने को मिल रहा है. तस्‍वीरों को शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्शन में लिखा ‘आखिरकार मैं इस विचार को घर ले आई, यह सार्थक है. मुझे यह पसंद है, शायद किसी दिन इसे आजमाएं. इसके साथ ही अभिनेत्री ने हैशटैग के साथ लिखा ‘मेरा विलेन इरा शुरू और मेरा हैनिबल लुक.

 

 

काजोल को फैंस ने बताया हॉट विलेन

काजोल ने जैसे ही अपने हैनिबल विलेन लुक की झलक फैंस के बीच शेयर की, तो उनके फैंस ने जमकर इस पर कमेंट करने शुरू कर दिए. कुछ फैंस ने काजोल को हॉट विलेन बताया, तो कुछ ने उन्हें सच में इस सीरीज का हिस्सा बनने और उस तरह की भूमिका निभाते हुए देखने के लिए भी कहा. एक यूजर ने लिखा- ‘वाह, मुझे लुक 2 बहुत पसंद है और मैं इसमें आपको एक बदमाश और शानदार अभिनय करते हुए देखना चाहता हूं.

ये भी पढ़े: Hyundai की ब्रांड एंबेसडर बनी Deepika Padukone, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version