Welcome 3 Teaser Out: अक्षय कुमार ने अपने बर्थडे पर दिया फैंस को तोहफा, ‘वेलकम 3’ का मजेदार टीजर हुआ आउट

Welcome 3 Teaser Out: बॉलीवुड फिल्म जगत के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. एक्टर को सेलेब्स के साथ-साख उनके फैंस ने भी जमकर बधाई दी है. वहीं जन्मदिन के इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने अपने फैंस को एक तोहफा दिया है. दरअसल, खिलाड़ी कुमार ने बर्थडे पर अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (वेलकम 3) का शानदार टीजर जारी करके फैंस को जबरदस्त खुशी दी है. इसके साथ ही फिल्म के स्टार कास्ट और उसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है.

एक्टर ने जारी किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर
आपको बता दें कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर बहुत ही मजेदार है. इस फिल्म के टीजर की शुरुआत जंगल से होती है. इसमें फिल्म के सभी स्टार कास्ट आर्मी ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही वो सब वेलकम 3 का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं. इसी बीच अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की नोंक-झोंक भी देखने को मिलती है और फिर रवीना टंडन बीच-बचाव करते नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Entertainment News: बिग बॉस 17 से ब्रेक लेंगे सलमान खान! मेकर्स ढूंढ रहे है शो के होस्ट का रिप्लेसमेंट

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’
अक्षय कुमार ने फिल्म के टीजर को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, “ खुद को और आप सब को एक बर्थडे गिफ्ट दिया है आज. अगर आपको ये पसंद आए और आप थैंक्स कहेंगे तो मैं वेलकम (30 कहूंगा).” एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. जिसके अनुसार, दर्शकों की पसंदीदा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ साल 2024 में 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

स्टारकास्ट का भी हुआ खुलासा
वेलकम फ्रेचाइजी की पहली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था. ‘वेलकम टू द जंगल’, इस फ्रेचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है. फिल्म के टीजर में बॉलीवुड के कई सितारों का जमघट नजर आ रहा है. इसकी रिलीज डेट के साथ-साथ स्टारकास्ट का भी खुलासा कर दिया गया है. ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, परेश रावल, दिशा पटानी, सुनील शेट्टी, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अरशद वारसी, संजय दत्त, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, मिका सिंह, रवीना टंडन, मुकेश तिवारी, शारिब हाशिम, लारा दत्ता, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, राहुल देव, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा जैसे स्टार्स इस जंगल में वेलकम करने आएंगे. खास बास ये है कि एक अर्से बाद अक्षय कुमार और रवीना टंडन स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version