वाइफ ने कराया था Shatrughan Sinha और Rekha का पैचअप, रेखा से संबंध को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी!

Rekha Shatrughan Sinha Fight: बीते 10 अक्टूबर को अभिनेत्री रेखा का 69वां जन्मदिन मनाया गया. आज भी रेखा के हुस्न के आगे बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां भी फेल हैं. इस उम्र में भी रेखा के फैंस की कमी नहीं है. कांजीवरम साड़ी हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस रेखा बला की खूबसूरत लगती हैं. महज 14 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत की.

अपने फिल्मी करियर में रेखा का नाम कई एक्टर्स के साथ जुड़ा. सदी के महानायक अमिताब हों या अक्षय कुमार सभी रेखा के दिवाने रह चुके हैं. इसी बीच रेखा को लेकर सबको खामोश करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़ा खुलासा किया है. इसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

‘खून भरी मांग’ के सेट पर हुआ था मन मुटाव
रेखा और शत्रुघ्न सिन्हा ने राकेश रोशन की फिल्म ‘खून भरी मांग’ में एक साथ काम किया था. फिल्म के सेट पर दोनों के बीच कुछ गलतफहमी हो गई. इस कारण उनमें मन मुटाव हो गया. ऐसे में दोनों के बीच दूरियां काफी बढ़ गईं. दोनों ने एक दूसरे से 20 साल तक बात नहीं की थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में रेखा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया.

इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा को लेकर कहा, “रेखा और मैंने कई फिल्मों में साथ काम किया. हमने अपने करियर की शुरुआत लगभग आस-पास के वर्षों में ही की थी. रेखा उस दौर में आज की पिक्चर परफेक्ट रेखा से बिलकुल अलग लगती थीं. खून भरी मांग की शूटिंग के दौरान हमारी छोटी-मोटी बातों को लेकर बहस भी होती थी. इसके बाद हमने 20 साल तक एक-दूसरे से बातचीत नहीं की.”

पूनम सिन्हा ने क्यों कराया था पैचअप
इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने रेखा के हुस्न की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने उनका पैचअप कराया. उन्होंने कहा, “रेखा और पूनम दोनों बहुत अच्छी दोस्त थीं. ऐसे में मेरे और रेखा के कोल्ड वॉर से उनकी दोस्ती में परेशानियां आने लगी थीं. रेखा ने मुझसे पैचअप कर लिया और मैंने भी मनमुटाव को आगे नहीं बढ़ाया.

मैंने उनके बारे में कई बातें कहीं जो मुझे नहीं कहनी चाहिए थी. रेखा ने कभी मुझपर पलटवार नहीं किया. वो टाइमलेस ब्यूटी हैं. उन्होंने खुद को जबरदस्त तरीके से मेंटेन किया हुआ है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version