Night Shift Job: अगर आप भी नाइट शिफ्ट में करते हैं काम, तो हो जाएं सावधान, वरना सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Night Shift Job: भागदौड़ के इस दौर में खुद को सेहतमंद रखना लोगों के लिए मुश्किल टास्क है. उनकी ये मुश्किल तब और बढ़ जाती है, जब उन्हें नाइट शिफ्ट (Night Shift) में काम करना पड़ता है. डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस, सिक्योरिटी गार्ड, पायलेट जैसे अनगिनत प्रोफेशन में नाइट शिफ्ट में काम करना लोगों की मजबूरी के साथ-साथ सेहत के लिए भी एक चुनौती बन गई है. जी हां, रात के वक्त काम करने से आप न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में कुछ विशेष बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि, कैसे नाइट शिफ्ट करने वालों का स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है.

सेहत पर पड़ता है बुरा असर
एक रिसर्च के मुताबिक, जो लोग रात में काम करते हैं, उनकी नींद की साइकिल प्रभावित होती है. इससे बॉडी की जैविक घड़ी, जो रकेडियन रिदम फॉलो करती है, उसकी प्रक्रिया बिगड़ जाती है. ये भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन पर असर डालता है, जिससे हमारी बॉडी में कई समस्याएं जन्‍म लेती हैं. इससे वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है. सर्कैडियन रिदम शरीर को बताता है कि हमें कब उठना है और कब सोना है. जब इस प्रक्रिया में गड़बड़ी आ जाती है तब, खान-पान की आदत में बदलाव होने लगता है. इससे हमारा मानसिक तनाव भी बढ़ता है. ऐसे में लोगों को खान-पान की आदत को बेहतर करने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए.

ये भी पढ़ें- डिस्पोजेबल कप का प्रयोग जान के साथ खिलवाड़, ध्यान में रखें ये बात

नाइट शिफ्ट में काम करने वाले इन बातों का रखें ध्यान

नियमित समय पर खाना खाना चाहिए.
मीठे पदार्थ और जंक फूड के सेवन से बचें.
पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भूख को नियंत्रित कर सकते हैं.
एक्सरसाइज करने से वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी, विधि, तरीक़ों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. इसकी पुष्टी The Printlines नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version