Video: “मुझे धक्का मत मारो…”, Raveena Tandon को लोगों ने बीच सड़क पर घेरा, बुजुर्ग महिला से मारपीट का लगा आरोप

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, अभिनेत्री और उनके ड्राइवर पर एक बुजुर्ग महिला और उनके परिवार के साथ मारपीट का आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित का आरोप है कि बीती रात शराब के नशे में रवीना ने उनके साथ मारपीट की है. इसके बाद एक्‍ट्रेस को स्थानीय लोगों द्वारा घेरकर उन पर हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

रवीना के घर के पास हुई घटना

दरअसल, ये पूरी घटना बीते शनिवार रात की है, जानकारी के मुताबिक़, रवीना टंडन के ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने और रिजवी कॉलेज के पास कार्टर रोड पर तीन व्यक्तियों को टक्कर मारने का कथित आरोप लगा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का विडियो भी तेजी से सर्कुलेट हो रहा है. जब रवीना टंडन के घर के पास उनका ड्राइवर गाड़ी को रिवर्स ले रहा था तो इस दौरान उसकी कुछ लोगों से बहस हुई। इसके बाद वहां गरमा-गरमी ज्यादा बढ़ गई.

रवीना टंडन पर लगा मारपीट का आरोप

वहीं, बाहर हो रहे शोर-गुल की आवाज सुनकर रवीना टंडन बाहर आई और उन्होंने लोगों को समझाने और उनसे बात करने की कोशिश की, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनपर कुछ महिलाओं द्वारा कथित तौर पर उन्हें Assault किए जाने का आरोप लगा दिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अभिनेत्री से धक्का-मुक्की भी की. वीडियो में रवीना को कहते हुए सुना जा सकता है, “मुझे मत धक्का दो…कृपया मुझे मत मारो.”

वहीं इस घटना के बाद दोनों पक्ष के लोग मुंबई के कर पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां उन्होंने पुलिस को लिखित में बयान दिया है कि उन्हें कोई भी कंप्लेंट दर्ज नहीं करनी. वहीं अब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा यह साफ कर दिया गया है, कि महिलाओं के लगाए सभी आरोप बेबुनियाद हैं, और इसमें रवीना की कोई गलती नहीं है.

रवीना का वीडियो वायरल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version