Salman Khan Dance Video: मां सलमा के साथ भाईजान ने किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Salman Khan Dance Video: कल यानी 27 दिसंबर को सलमान खान (Salman Khan) ने अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. इस दौरान उन्‍होंने अपनी फैकिली के साथ अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में सेलिब्रेट किया. सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो भी सामने आए. वहीं अब भाईजान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां यानी सलमा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.

सलमान खान ने किया मां के साथ डांस

सलमान खान अपनी मां सलमा के बेहद करीब हैं. सलमान खान अपनी मां को अपने दिल का सारा हाल बताते हैं. अक्सर सोशल मीडिया पर वो अपनी मां की तस्‍वीरें भी शेयर करते रहते हैं. अब जन्मदिन के मौके पर उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में मां के साथ चीप थ्रिल्स गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

 

बता दें कि यह वीडियो साल 2019 का है. इस वीडियो में सलमान मां को हग कर लेते हैं और किस भी करते हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन दिया था, मॉम कह रही हैं कि बंद करो ये नाच गाना. जो अब एक बार फिर भाईजान के जन्मदिन पर वायरल हो रहा है.

भाईजान की आने वाली फिल्म

हाल ही में भाईजान को टाइगर 3 में देखा गया था. अब सुनने में मिल रहा है कि वो जल्द ही करण जौहर की किसी फिल्म में नजर आ सकते हैं. हालांकि, अभी तक मूवी को लेकर कोई और जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version