श्वेता तिवारी ने ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक साथ में फ्री मिला कॉकरोच, एक्ट्रेस ने FDA कमिश्नर से लगाई गुहार

Mumbai: ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने दावा किया है कि ऑनलाइन ग्रॉसरी ऐप इंस्टामार्ट से ऑर्डर किए गए सामान के साथ उनके घर में एक कॉकरोच आ गया. इसके बाद एक्ट्रेस ने सीधे महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. मशहूर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके घर के अंदर एक कॉकरोच रेंगता हुआ दिख रहा है.

पोस्ट में तुकाराम मुंढे टैग

श्वेता के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब उन्होंने इंस्टामार्ट ऐप से कोल्ड ड्रिंक्स ऑर्डर कीं. अपनी पोस्ट में तुकाराम मुंढे को टैग करते हुए, श्वेता ने FDA कमिश्नर से मामले को देखने की अपील की. ​​उनकी यह अपील मुंढे के इर्द-गिर्द बढ़ते ध्यान के बीच आई है, जो फूड सेफ्टी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर रेस्टोरेंट, कैंटीन और दूसरी जगहों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.

पूरे घर में दौड़ रहा है कॉकरोच 

क्लिप में, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, हमने इंस्टामार्ट से रेडबुल ऑर्डर किया और उसके साथ, एक कॉकरोच भी आया. यह देखो– कॉकरोच पूरे घर में दौड़ रहा है. यह रहा, एक छोटा सा. उन्होंने आगे कहा कि तो, क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए? मुंढे जी, अभी यहाँ पर हमारे घर पे कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहाँ हो, प्लीज़ ध्यान दीजिए. श्वेता तिवारी इन दिनों मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर के चर्चित रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 में नजर आ रही हैं.

खुलकर रखी थी अपनी राय

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे इस शो में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, दलीप ताहिल, रिया चक्रवर्ती और शालिनी पासी जैसी हस्तियां भी शामिल हैं. अब सोशल मीडिया पर श्वेता तिवारी के इस वीडियो को कॉकरोच जनता पार्टी से जोड़कर देखा जा रहा है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) स्टूडेंट प्रोटेस्ट के खिलाफ श्वेता तिवारी ने खुलकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने कहा था कि वो सीजेपी प्रोटेस्ट के खिलाफ हैं. श्वेता तिवारी ने कॉकरोच जनता पार्टी की खुलकर आलोचना की थी.

इसे भी पढ़ें. ‘कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए देश के विभाजन की नींव डाली’, वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version