TBMAUJ Box Office Day 1: सिल्वर स्क्रीन पर छाई शाहिद कपूर और कृति सैनन की केमिस्ट्री, जानें कितने करोड़ से खुला खाता

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

TBMAUJ Box Office Day 1: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्‍ट्रेस कृति सैनन (Kriti Sanon) स्टारर मूवी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस मूवी को सिनेमाघरों में शुक्रवार यानी 9 फरवरी को रिलीज किया गया है. मूवी को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्‍म में पहली बार शाहिद कपूर और कृति की जोड़ी नजर आई है. मूवी रिलीज होते ही दोनों सितारों की केमिस्ट्री सिल्वर स्क्रीन पर छा गई है.

वहीं, ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शाहिद कपूर और कृति सैनन की मूवी ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, ये मूवी की कमाई का अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इस आंकड़े में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. ट्रेड पंडितों का मानना है कि वीकेंड पर मूवी के कलेक्शन को और भी बढ़त मिल सकती है.

क्या है ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की कहानी?
‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का फुल तड़का लगाया गया है. मूवी की कहानी साइंटिस्ट आर्यन (शाहिद कपूर) के ईर्द गिर्द घूमती है, जिसे फीमेल रोबोट (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है. मूवी में ट्विस्ट तब आता है, जब साइंटिस्ट को पता चलता है कि वह जिसके प्यार में पागल में है, वह लड़की नहीं, बल्कि एक फीमेल रोबोट है. मूवी का टाइटल सॉन्ग ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो गया है.

ये भी पढ़े: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version