Bhojpuri News: फिल्म ‘जया’ में नजर आएंगे बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, जारी किया गया फर्स्ट लुक

Bhojpuri News: भोजपुरी सिनेमा किसी पहचान का मोहताज नहीं है. भोजपुरी गाने और फिल्म की धमक देश ही नहीं बल्कि विदेशों में देखी जाती है. यही कारण है कि आज भोजपुरी सिनेमा एक नई उंचाई पर जा रहा है. भोजपुरी की लोकप्रियता का आलम ये है कि अब बॉलीवुड के स्टार्स भी भोजपुरी फिल्मों में नजर आने लगे हैं.

ये भी पढ़ेंः Weather Update: Heat Wave के बाद IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानिए कहां बदलेगा मौसम

फिल्म जया में दयाशंकर पांडे आएंगे नजर

फिल्म जया में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर दयाशंकर पांडे नजर आने जा रहे हैं. इसकी जानकारी फिल्म निर्देशक धीरू यादव ने दी है. फिल्म जया को वर्ल्डवाइड के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया गया है. जल्द ही ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी.

फिल्म में कई अहम किरदार
फिल्म जया की बात करें तो इस फिल्म में दयाशंकर पांडे के अलावा भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकार देखे जाएंगे. फिल्म में मुख्य भूमिका माही श्रीवास्तव का है. बता दें माही श्रीवास्तव अपने कॅरियर में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. माही का नाम भोजपुरी की नामी और कम समय में सफल होने वालों की श्रेणी में आता है. जिस टीम का चयन इस फिल्म के लिए किया गया है. उससे ये तय माना जा रहा है कि ये फिल्म हिट होगी ही.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version