Animal Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ की दहाड़ जारी, तोड़ डाला Aamir Khan की सबसे बड़ी फिल्‍म का रिकॉर्ड

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Animal Box Office Collection: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्‍म ‘एनिमल’ रिलीज के बाद से ही कमाई के नए-नए रिकार्ड बना रही है. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला दिया है. इस मूवी को सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज किया गया था. इस मूवी को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है. इतने कम दिनों में इस मूवी ने इस साल की रिलीज ‘टाइगर-3’ और ‘गदर 2’ का ही रिकॉर्ड ब्रेक नहीं किया है, बल्कि कई सालों की मूवीज को भी बॉक्स ऑफिस पर धूल चटा दी है. ‘एनिमल’ ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उसमें बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सबसे बड़ी फिल्‍म भी शामिल है.

घरेलू Box Office पर Ranbir Kapoor से हार गए आमिर खान

एनिमल का पहला हफ्ता तो शानदार रहा ही, लेकिन दूसरा हफ्ता भी रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी के लिए अच्छा साबित हुआ. सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर की एनिमल ने 10वें दिन रविवार को करीब 37 करोड़ का कारोबार किया. ‘एनिमल’ ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल 432.27 करोड़ का कारोबार किया है. इस आंकड़ें के साथ ही इस मूवी ने आमिर खान की साल 2016 में रिलीज हुई सबसे बड़ी फिल्म ‘दंगल’ के कलेक्शन को भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर क्रॉस कर दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान की दंगल ने इंडिया में टोटल लाइफटाइम 387.38 करोड़ की कमाई की थी.

‘एनिमल’ ने इन फिल्मों को भी चटाई धुल

रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर ‘एनिमल’ ने अपनी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के साथ ही सलमान खान की बजरंगी भाईजान, हॉलीवुड फिल्म अवेंजर्स: एंडगेम, संजू, सुल्तान, टाइगर जिंदा है, लियो, जेलर, पद्मावत, कांतारा, साहो जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘एनिमल’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 12वीं फिल्म बन गई है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म से कमाई में जो फिल्में आगे चल रही हैं, उसमें पीके, अवतार: द वे ऑफ वॉटर, 2.0, बाहुबली: द बिगनिंग, जवान, पठान समेत कई फिल्में हैं.

ये भी पढ़े: शाह रूख खान ने जारी की अपनी अपकमिंग फिल्‍म Dunki के गाने की झलक, सिग्नेचर स्टेप फैंस को बना रहा दीवाना

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version