Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा, बेटी आराध्या ने रेड गाउन में लूटी महफिल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Cannes 2026: बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत एक्ट्रेसेस में एक ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं. फैंस को उनके कान्स लुक का बेसब्री से इंतजार था. उनका लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. बेबी पिंक रंग के आउटफिट में ऐश्वर्या बेहद ही ग्लैमरस लग रहीं थीं. वहीं, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या बच्चन ने भी अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया.

रेड गाउन में आराध्या ने लूटी महफिल

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी पहुंची थीं. इस दौरान आराध्या ने सैटिन रेड गाउन पहना था. जिसमें वो बहुत ही प्यारी लग रही थीं. वायरल हो रही तस्वीरों में ऐश्वर्या फ्रेंच रिवेरा के बैकग्राउंड में पोज देती नजर आईं. उनके लुक की बात करें तो ऐश्वर्या ने पेस्टल पिंक रंग का ड्रेप्ड आउटफिट पहना था, जिसमें फूलों की कढ़ाई और फ्लोइंग केप स्लीव्स थीं.

ब्लू बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर किया वॉक Cannes 2026

वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन ने रॉयल ब्लू बॉडीकॉन गाउन में रेड कार्पेट पर वॉक किया. उनके इस लुक की बात करें, तो एक्ट्रेस के आउटफिट पर चमकदार कढ़ाई की गई थी. इसके साथ उन्होंने बेहद कम एक्सेसरीज कैरी किया था.

ये भी पढ़ें- “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना अभी भी नहीं भूला…’, सलमान खान ने पैप्स को लगाई लताड़, जानें वजह

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आईं थीं नजर

गुरुवार को ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या संग मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं. इस दौरान दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग किया था. बता दें कि ऐश्वर्या ने साल 2002 में अपनी फिल्म ‘देवदास’ के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ कान्स में डेब्यू किया था.

ये भी पढ़ें- ‘तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती’, पति संग तलाक के बाद मौनी रॉय ने खास मित्र के लिए लिखा नोट

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version