‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल, जानिए ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur The Movie: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘मिर्जापुर द मूवी’ 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर  बवाल काट दिया. ओपनिंग डे पर फिल्म ने तगड़ी कमाई कर कई फिल्मों की मात दे दी. आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Mirzapur The Movie ने पहले दिन कितनी की कमाई

रिलीज से पहले ही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में तगड़ी कमाई की थी. सीरिज़ के बाद अब इस फिल्म को दर्शकों का भर-भरकर प्यार मिल रहा है. हर कोई ‘मिर्जापुर द मूवी’ की स्टार कास्ट से लेकर इसके डायलग्स तक की तारीफ कर रहा. वहीं, फिल्म के क्लाइमेक्स के लोग क़ायल हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर 24.75 करोड़ की कमाई की है. हिंदी वर्जन में फिल्म ने 24.60 करोड़ की कमाई की है. तेलुगु में 0.15 करोड़ रुपये की कमाई की.

बना दिए ये रिकॉर्ड

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ओपनिंग डे पर 24.75 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया. ये फिल्म साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी है. इसके अलावा इसने बॉक्स ऑफिस पर हाईएस्ट ए रेटेड ओपनिंग वाली फिल्मों में चौथा स्थान हासिल कर लिया है.

जानिए टॉप 5 A रेटेड ओपनिंग वाली फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 145 करोड़
  2. एनिमल – 63.8 करोड़
  3. धुरंधर – 28.6 करोड़
  4. मिर्जापुर द मूवी- 24.75 करोड़
  5. सत्यमेव जयते – 20.52 करोड़

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, रवि किशन, दिव्येंदु, जीतेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, श्रिया पिलगांवकर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्वेता त्रिपाठी और हर्षिता शेखर गौड़ है.

ये भी पढ़ें- ‘आप आयशा बेगम बनकर बात कर रही हैं’, वंदे मातरम विवाद पर मुकेश खन्ना ने लगाई शर्मिला टैगोर की क्लास, बोला हमला

Latest News

कुंडली में मजबूत शनि व्यक्ति को धन, प्रॉपर्टी से कर देता है मालामाल, जानिए क्या हैं इसके संकेत

Kundli Me Majboot Shani: शनि को न्याय और कर्म फल प्रदान करने वाला देवता माना जाता है. साढ़ेसाती और...

More Articles Like This

Exit mobile version