Elvish Yadav: जेल से घर पहुंचते ही गाड़ियों के साथ पोज देते नजर आए एल्विश यादव, कैप्शन में कही ये बात

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Elvish Yadav: इन दिनों फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) काफी मुश्किलों से गुजर रहे हैं. यूट्यूबर को कोबरा कांड के मामले में गिरफ्तार किया गया था. लेकिन उनके खिलाफ कोई सबूत ना मिलने पर उन्हें जमानत दे दी गई. एल्विश को बेल मिलने पर उनके फैंस काफी खुश हैं. वहीं, घर पहुंचते ही एल्विश एक बार फिर अपने ‘तेरे शहर में आए Rao Sahab’ अंदाज में नजर आए. साथ ही उन्होंने एक गाने के जरिए फैंस के साथ अपना दर्द बाटां है.

घर पहुंचते ही एल्विश ने शेयर की सेल्फी

लक्सर जेल से बेल मिलने के बाद एल्विश यादव घर पहंच गए हैं. उन्होंने जमानत के बाद अपनी पहली सेल्फी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है. तस्वीर में एल्विश ने थम्स अप करते हुए दिखाया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं. हालांकि उन्होंने अपनी इस तस्वीरे के साथ एक ऐसा गाना लगाया है जो उनके दर्द का बयां कर रहा है. गाने के बोल हैं ‘किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार, किसी के वास्ते हो तेरे दिल में प्यार, जीना इसी का नाम है.

ये भी पढ़ें- पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच झगड़ा खत्म, एक्टर ने पत्नी को दिया ये शानदार गिफ्ट

गाड़ियों के साथ पोज देते नजर आए एल्विश

वहीं, उन्होंने एक बार फिर अपना स्वैग दिखाया है. एल्विश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें वो गाड़ियों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘समय दिखाई नहीं देता लेकिन बहुत कुछ दिखा जाता है.’

 

एल्विश पर लगे थे ये आरोप

दरअसल, बीजेपी नेता मेनका गांधी ने ये आरोप लगाया था कि एल्विश रेव पार्टीज में सांपों का जहर सप्लाई करते हैं. जिसके बाद एल्विश को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ा. हालांकि उनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला है. जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version