अभिनेत्री-मॉडल हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में मौत, डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी कार

Actress Died: जयपुर में सोमवार देररात भीषण कार हादसे में अभिनेत्री और मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब 30 वर्षीय हर्षिल रात करीब 12.30 बजे अपना काम खत्म करके घर की ओर लौट रही थीं. शिप्रा पथ रोड पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के बाईं ओर पलट गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े

वहां मौजूद लोगों और CCTV फुटेज के अनुसार हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और मशक्कत के बाद कार को सीधा कर हर्षिल को बाहर निकाला. उन्हें आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन सिर में गहरी चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एक जाना-माना चेहरा थीं हर्षिल कालिया

हर्षिल कालिया ग्लैमर की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा थीं. उन्होंने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर के अलावा कई राजस्थानी गानों में मुख्य भूमिका निभाई थी. वह एक समाचार चैनल में एंकर के तौर पर भी काम कर चुकी थीं और इन दिनों मॉडलिंग में अपना करियर संवारने में जुटी थीं. उनकी अचानक हुई मौत से उनके परिवार और मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

मामले की गंभीरता से जांच कर रही है पुलिस

सोशल मीडिया पर इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार की तेज रफ्तार और टक्कर की भयावहता साफ देखी जा सकती है. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हादसा केवल तेज रफ्तार की वजह से हुआ या किसी दूसरे वाहन ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की थी.

इसे भी पढ़ें. हरीश राणा की अंतिम विदाई, फूट-फूटकर रोए मां-बाप, बोले-अलविदा बेटा…अब जा, शांति से जा!

Latest News

नई शुरुआत से लेकर पूजा तक…दशहरे पर कौन-से काम करना शुभ, जानें मान्यताएं

Dussehra 2026: दशहरा यानी विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. इस दिन भगवान श्रीराम...

More Articles Like This

Exit mobile version