Jawan Trailer Release Date Announced: शाहरुख खान की ‘जवान’ का कब होगा ट्रेलर रिलीज? अनाउंस हो गई है रिलीज डेट

Jawan Trailer Release Date Announced: शाहरूख खान के फैंस उनकी हर मूवी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वह आज भी दर्शकों के दिलों पर वैसे ही राज करते हैं, जैसे 90 के दशक में किया करते थे. उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उनके अनोखे अंदाज के कारण उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है. शाहरूख की फिल्म पठान में उनकी दमदार ऐक्टिंग को देखकर हर कोई दिवाना हो गया था. हाल ही में उनके फैंस के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है.

सामने आई रिलीज डेट
शाहरूख के फैंस उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ के टीजर को देखकर काफी एक्साइटेड हैं. अब इस फिल्म का इंतजार करना उनके लिए बड़ा ही मुश्किल है. ऐसे में उनके लिए एक अच्छी खबर है. फिल्म ‘जवान’ के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है. आपको बता दें कि फिल्म का ट्रेलर इसी महीने 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा.

जबरदस्त हो रही फिल्म की एडवांस बुकिंग
बॉलीवुड के बादशाह की आगामी फिल्म ‘जवान’ को लेकर उनके फैंस में एक अलग ही क्रेज दिख रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई है. इसके ओपन होते ही मुंबई के ठाने में 1100 रुपये तक के भी टिकट खरीद लिए गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने पहले ही अमेरिका में एडवांस बुकिंग से 1.2 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है. इस फिल्म की जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में भी जबरदस्त बुकिंग हो रही है. आपको हता दें कि फिल्म के शो हाउसफुल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- लो अरमान मलिक ने फिर कर ली इंगेजमेंट, यूजर्स हुए कनफ्यूज!

Latest News

Instagram-YouTube Tax News: सोशल मीडिया से कमाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, ITR-TDS और GST के ये नियम जानें

Instagram, YouTube और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के लिए ITR, TDS, GST और Section 44AD के नियम बेहद महत्वपूर्ण हैं. जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान.

More Articles Like This

Exit mobile version