Esha Deol ने ‘बेस्ट’ और ‘स्टाइलिश’ दोस्त Vikram Bhatt को दी जन्मदिन की बधाई

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट आज 56 वर्ष के हो चुके हैं. अभिनेत्री ईशा देओल ने उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्‍ट कर मुबारकबाद दी. एक्‍ट्रेस ने विक्रम भट्ट को न केवल स्टाइलिश, बल्कि बेस्ट भी बताया. इंस्टाग्राम पर विक्रम भट्ट के साथ एक मजेदार वीडियो को साझा करते हुए ईशा देओल ने उन्हें बधाई दी. अभिनेत्री ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो विक्रम, प्यार और अच्छी सेहत के लिए शुभकामनाएं. तुम बेस्ट और स्टाइलिश हो मेरे दोस्त विक्रम भट्ट.”

वीडियो में ईशा और विक्रम चेयर पर बैठे हैं और उनकी हाथ में बोतल है. विक्रम कहते नजर आते हैं “ईशा देओल फुल ऑफ स्टाइल” इसके बाद ईशा ठहाका मारकर हंस देती हैं. ईशा ने वीडियो के साथ खुशी कपूर-जुनैद खान स्टारर आगामी फिल्म ‘लवयापा’ के गाने ‘लवयापा हो गया’ को भी जोड़ा.

ईशा देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म तुमको मेरी कसम’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है. ‘तुमको मेरी कसम’ में ईशा देओल के साथ अनुपम खेर, अदा शर्मा और ईशाक सिंह समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने अनुपम खेर के साथ मजेदार रील साझा कर प्रशंसकों को बताया था कि ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version