भूल भुलैया 3 का फर्स्ट पोस्टर हुआ आउट, दिवाली पर धूम मचाने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन !

Bhool Bhulaiyaa 3 First Poster:  बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आखिरी बार फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए थे. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म तो सफल नहीं रही लेकिन कार्तिक आर्यन के काम और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. वहीं अब कार्तिक के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का बेसब्री से इंतजार है. दरअसल फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है. सोशल मीडिया पर कार्तिक ने फिल्म का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है.

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए पोस्टर की झलक दिखाई

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के नए पोस्टर की झलक शेयर की है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें एक बड़ा सा दरवाजा नजर आ रहा है और उस पर ताला लगा हुआ है. एक्टर ने पोस्ट के साथ मजेदार कैप्शन भी दिया है. पोस्ट के साथ  कार्तिक ने लिखा है कि, ‘दरवाजा खुलेगा इस दिवाली भूल भुलैया 3.’कार्तिक की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

भूल भुलैया 3 दिवाली पर होगी रिलीज

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 इस दिवाली पर रिलीज होने वाली है. बॉक्स ऑफिस पर इसका क्लैश अजय देवगन की सिंघम 3 से होगा.फिल्म में  कार्तिक के साथ तृप्ति डिमरी और विद्या बालन भी अहम रोल में हैं. टी-सीरीज फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियो ने मिलकर  फिल्म को प्रोड्यूस किया है और अनीस बज्मी ने इसे डायरेक्ट किया है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version