Punjab: भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, इन कर्मचारियों को 5 अक्टूबर को मिलेगी ‘स्पेशल छुट्टी’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Punjab: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, पंजाव सरकार ने पड़ोसी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंगलवार को हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने कर्मचारियों के लिए 5 अक्टूबर को छुट्टी के ऐलान की घोषणा की है. ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकी वे पड़ोसी राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में अपने वोट का इस्तेमाल कर सकें. भगवंत मान सरकार के आदेश में कहा गया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने 5 अक्टूबर को अवकाश रखा है,

कर्मचारियों की छुट्टी में से नहीं होगी कटौती 

अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी हरियाणा विधानसभा की वोटर लिस्ट में वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों और सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत है, तो वह अपना वोटर आईडी कार्ड दिखाकर अथॉरिटी से 5 अक्टूबर को स्पेशल छुट्टी ले सकेगा. आदेश में ये भी कहा गया कि यह अवकाश कर्मचारी की छुट्टियों में से नहीं काटा जाएगा.

बता दें, 5 अक्टूबर को हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version