अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में धूम मचाने पहुंचे Salman Khan

गणेश उत्सव के आते ही महाराष्ट्र का रंग पूरी तरह बदल गया है. मुंबई में हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा हुआ है तो बॉलीवुड सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं. बॉलीवुड सितारों के घर भी बप्पा प्रकट हो गए हैं. ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने बप्पा को विदाई देना शुरू कर दिया है।

अर्पिता खान के घर गणपति विसर्जन में पहुंचे सलमान खान

इस लिस्ट में एक नाम अर्पिता खान का भी आता है। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बीती रात बप्पा को विदाई दे दी है। सलमान खान का पूरा परिवार  इस खास मौके पर अर्पिता के घर पहुंचा था। इस दौरान सलमान खान को भी अर्पिता खान के गणपति विसर्जन में जमकर धमाल मचाते हुए देखा गया। अपने पूरे परिवार के साथ सलमान खान ने बप्पा को विदाई दी। इस मौके पर सलमान खान ग्रे कलर की शर्ट पहने नजर आए। सलमान खान ने इस लुक को चमकाने के लिए एक कैप भी पहनी थी। लेकिन सलमान खान के चश्मे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा और सलमान खान अपने परिवार के साथ ढ़ोल नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए नजर आए।

अर्पिता खान और आयुष शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अर्पिता खान और आयुष शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष शर्मा अर्पिता खान का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस दौरान आयुष शर्मा अर्पिता खान की ट्रक से उतरने में मदद कर रहे थे। बता दें कि गणपति विसर्जन में अरहान खान, अलीजेह, अर्पिता खान और आयुष शर्मा जमकर डांस करते नजर आए। सलमान खान की एक वीडियो हाल में वायरल हुई थी, जिसमें वो अर्पिता खान की बेटी के साथ आरती करते नजर आए थे।

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version