ऑस्कर में ‘गोंधल’ की एंट्री से खुश सुभाष घई ने पूरी टीम को दी बधाई, बोले- अपनी स्टूडेंट इशिता देशमुख पर हुआ गर्व

New Delhi: संतोष दावखर के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें अकादमी पुरस्कार यानी ऑस्कर 2027 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया है. बता दें कि ‘गोंधल’ का निर्देशन और लेखन संतोष दावखर ने किया है. इसमें इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम, सुरेश विश्वकर्मा और निषाद भोईर मुख्य भूमिका में हैं.

महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म 

यह फिल्म ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है और रातभर चलने वाले पारंपरिक ‘गोंधल’ अनुष्ठान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धोखे, रिश्तों के तनाव और हत्या की साजिश जैसे रहस्यों को उजागर करती है. इस उपलब्धि पर बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है. यह फिल्म कान्स में सराहना बटोरने के बाद अब ऑस्कर की रेस में शामिल हो चुकी है.

पूरी टीम की सराहना

निर्देशक सुभाष घई ने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘गोंधल’ का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने न सिर्फ पूरी टीम की सराहना की, बल्कि यह भी बताया कि फिल्म की एक्ट्रेस इशिता देशभुख ने मोनरंजन की दुनिया में कदम रखने से पहले उनके एक्टिंग संस्थान व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल में एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं. सुभाष घई ने अपनी स्टूडेंट इशिता देशमुख पर गर्व जताते हुए लिखा कि आज व्हिसलिंग वुड्स को अपनी एक स्टूडेंट इशिता देशमुख पर गर्व है.

भारत की आधिकारिक एंट्री

इशिता व्हिसलिंग वुड्स एक्टर स्टूडियो की पूर्व छात्रा हैं और उनकी मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को इस साल ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है. निर्देशक ने फिल्म ‘गोंधल’ के डायरेक्टर संतोष दावखर समेत पूरी टीम के काम की सराहना की. साथ ही सभी को फिल्म देखने की अपील की. सुभाष घई ने लिखा कि मैं फिल्म ‘गोंधल’ के शानदार डायरेक्टर और राइटर संतोष दावखर और लीड एक्ट्रेस इशिता देशमुख को उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए दिल से बधाई देता हूं, ये फिल्म हम सभी को जरूर देखनी चाहिए.’

‘जानकी’ में 208 एपिसोड तक लीड रोल निभाया

सुभाष घई ने इशिता देशभुख के पिछले कामों को देखते हुए लिखा कि इशिता ने पिछले साल दूरदर्शन के टीवी सीरियल ड्रामा ‘जानकी’ में 208 एपिसोड तक लीड रोल निभाया था, जिसे मुक्ता आर्ट्स फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था. इशिता ने इस साल की शुरुआत में फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट डेब्यू का खिताब भी जीता था. हम पूरी टीम ‘गोंधल’ और इशिता को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देते हैं.

इसे भी पढ़ें. DUSU Election Result: डूसू चुनाव में ABVP ने मारी बाजी, अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर हासिल की जीत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version