हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर हैल विलियम्स का निधन, 91 की उम्र में उन्होंने ली अंतिम सांस

California: मनोरंजन और टेलीविज़न इंडस्ट्री से एक बेहद दुःख खबर सामने आई है. हॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैल विलियम्स का निधन हो गया है. 91 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. खबरों के मुताबिक अपने घर कैलिफोर्निया में उन्होंने अपने अंतिम क्षण बिताए. इस खबर के सामने आते ही इंडस्ट्री में मातम फ़ैल गया है. उनके फैंस और इंडस्ट्री के कलाकार सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया

अपने लम्बे करियर के दौरान उन्होंने कई यादगार टीवी शोज और सुपरहिट फिल्मों में काम किया. बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपने घर पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से हॉलीवुड समेत दुनियाभर के मनोरंजन जगत में शोक की लहर फ़ैल गई है. हैल विलियम्स को असली पहचान मशहूर क्लासिक टीवी शो ‘Sanford and Son में अफसर स्मिटी स्मिथ के किरदार से मिली थी.

पुलिस जासूस की भूमिका निभाई

इस लोकप्रिय शो में हैल विलियम्स ने एक पुलिस जासूस की भूमिका निभाई थी, जबकि उनके साथी अधिकारी हावर्ड प्लैट ने निभाया था. दोनों की शानदार कॉमिक केमिस्ट्री, बेहतरीन टाइमिंग और मजेदार नोकझोंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिसकी वजह से उनकी जोड़ी टीवी की यादगार जोड़ियों में गिनी जाने लगी. हैल विलियम्स ने सिर्फ टेलीविज़न ही नहीं बल्कि हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी थी. उन्होंने दिग्गज अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड के साथ फिल्म The Rookie में स्क्रीन साझा की थी. उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत सी हिट फिल्में दीं.

इसे भी पढ़ें. Gurugram: गुरुग्राम में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी, कोई नहीं दिखा सका दस्तावेज, डिपोर्ट शुरू

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version