Prachi Solanki के साथ वायरल हुई हार्दिक पांड्या की तस्वीरें, फैंस बोले- ‘मिल गईं नई भाभी’

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Prachi Solanki: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर आज कल चर्चा में बन हुए हैं. हाल ही में खबर आ रही थी कि नताशा और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है और दोनों अलग होने वाले हैं. इन अफवाहों के बीच अब मिस्ट्री गर्ल के साथ हार्दिक पांड्या के कुछ तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है.

हाथ पकड़े नजर आए हार्दिक पांड्या

फैंस कंफ्यूज हैं कि आखिर हार्दिक के साथ ये लड़की कौन है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में हार्दिक को लड़की का हाथ पकड़े देखा जा सकता है. मिस्ट्री गर्ल का नाम प्राची सोलंकी है और तस्वीर में दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज नजर आ रहे हैं. प्राची के कंधे पर हार्दिक ने हाथ रखा हुआ है और वो काफी ज्यादा ब्लश कर रही हैं. प्राची ने हार्दिक संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, फैन गर्ल मोमेंट. ‘उनके इस पोस्ट पर यूजर्स ‘नई भाभी’ लिखकर कमेंट कर रहे हैं.

कौन हैं प्राची सोलंकी?

दरअसल, प्राची सोलंकी पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं. प्राची मेकओवर्स के नाम से एक पेज भी चलाती हैं. सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्‍यादा फॉलोवर्स हैं और वो खुद को डिजिटल क्रिएटर भी बताती हैं. हार्दिक के साथ उनके फोटो शेयर किए जाने की वजह से वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं.

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीरें शेयर हुईं फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे. एक ने कमेंट किया, ‘नताशा से बेहतर.’ ‘आप प्लीज इससे शादी कर लो’, दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नताशा स्टेनकोविक को रिप्लेस कर दिया गया है.’ वहीं, कुछ ने प्राची को भाभी 2 कहकर संबोधित किया. तो कुछ लोग कह रहे कि मिल गई नई भाभी.

यह भी पढ़े: UP: CM योगी ने किया आम महोत्सव का शुभारंभ, सैकड़ो प्रजातियों का किया गया प्रदर्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version