Honey Singh: आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे यो-यो हनी सिंह, परिवार, दोस्तों और फैंस के प्रति किया प्यार का इजहार

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Honey Singh Birthday: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. अपने इस खास दिन पर सिंगर ने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति प्यार का इजहार भी किया.

इंस्टाग्राम पर हनी सिंह ने किया खास पोस्ट

हनी सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तों, प्रशंसकों और परिवार का आभार जताने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. एक तस्वीर शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, “आज मेरा जन्मदिन है, मैं दोस्तों, प्रशंसकों और अपने परिवार से प्यार करता हूं.”

क्या है हनी सिंह का असली नाम

बता दें कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है. उनकी मां उन्हें प्यार से हनी बुलाती थीं, जिस नाम से वह आज दुनियाभर में लोकप्रिय हो गए हैं. इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम के आगे यो-यो लगाना शुरू कर दिया. हनी का बचपन दिल्ली की करमपुरा की रिफ्यूजी कॉलोनी में बीता.

हनी सिंह वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिंह का हालिया रिलीज ‘दीदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ भोजपुरी गाना है, जिसमें उनके साथ ईशा गुप्ता भी हैं. यह गीत रिलीज होने के साथ ही विवादों में आ गया. इसके बोलों को लेकर कई लोगों ने सख्त आपत्ति जताई है.

इससे पहले हनी सिंह का अभिनेता सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ में गाया गाना ‘हिटमैन’ रिलीज हुआ था. ‘हिटमैन’ गाने के बोल को लियो ग्रेवाल ने लिखा है, जबकि बॉस्को मार्टिस ने गाने को कोरियोग्राफ किया है. इसे लेकर हनी सिंह ने बताया था, “मैं सोनू सर को 16 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं. मैं तभी से जानता था कि वे सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने के लिए नहीं बने हैं, वे फिल्में बनाने के लिए बने हैं. जब उन्होंने मुझे ‘फतेह’ के कुछ अंश दिखाए, तो मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके जुनून का एहसास हुआ. इस अद्भुत फिल्म के लिए ‘हिटमैन’ बनाने का सौभाग्य पाना, उनके विजन को आवाज देने जैसा था.”

ये भी पढ़ें- DC Vs MI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला आज, जानिए दोनों टीमों का रिकॉर्ड

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version