‘कब तक महिलाएं अपने अधिकारों से वंचित रहेंगी’, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर खुशबू पाटनी ने किया विरोध

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Khushboo Patani: लंबी बहस और मतभेदों के बीच शुक्रवार को संविधान का 31वां संशोधन बिल लोकसभा में गिर गया. यह बिल महिला आरक्षण कानून में संशोधन लाने के लिए लाया गया था, लेकिन बिल को पास करने के लिए दो-तिहाई वोट की आवश्यकता होती है. बिल को पास कराने के पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े, जो दो तिहाई से बहुत कम है. कुल मिलाकर महिला आरक्षण कानून पास नहीं हो पाया. अब राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हर कोई अपना पक्ष रख रहा है.

Khushboo Patani ने जताया दुख

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और फिटनेस कोच खुशबू पाटनी ने बिल न पास होने पर दुख जताया है. खुशबू पाटनी ने विरोध दर्ज कराया है कि कब तक सिर्फ महिलाएं ही सहती रहेंगी और अपने अधिकारों से वंचित रहेंगी. खुशबू का कहना है कि सालों से महिलाओं के हक में लाए जा रहे बिल के बारे में सुना, लेकिन इतने साल बीत गए लेकिन बिल लागू नहीं हो पाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर सवाल किया कि कितना और इंतजार करना होगा.

कितने साल और इंतजार करना होगा

उन्होंने लिखा, “कितना और इंतज़ार? कभी जनगणना ने रोका, कभी परिसीमन ने रोका, कभी किसी राजनीतिक बहस ने रोका. आज तक महिला आरक्षण बिल लागू नहीं हो सका.” उन्होंने आगे लिखा, “सबको पता है 2026 में परिसीमन फ्रीजिंग हट जाएगी, तब भी कोई समाधान नहीं. ये समस्या हमारी है या राजनीतिक पार्टियों की?? कितने साल और इंतजार करना होगा, 2035 तक. जब पैदा हुई तब सुना था, आज भी सुन ही रही हूं. ऐसा नहीं हो बुढ़ापे में भी सुनती रहूंगी.”

महिलाओं को आत्मरक्षा की देती हैं ट्रेनिंग

खुशबू पाटनी महिलाओं से जुड़े हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं. वे सोशल मीडिया के जरिए महिला सुरक्षा की न सिर्फ बात करती हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग भी देती हैं. उन्होंने अपना खुद का एक सस्ता पेपर स्प्रे भी लॉन्च किया था, जो किसी भी खराब स्थिति में महिलाओं को बचाने में मदद के लिए है. वहीं दूसरी तरफ खुशबू पहली बार रियलिटी शो ‘ट्राइबवर्स’ में दिख रही हैं. शो जियो हॉटस्टार पर टेलीकास्ट हो चुका है.

ये भी पढ़ें- ’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ कंगना रनौत ने की पीएम मोदी की तारीफ, विपक्ष पर साधा निशाना

Latest News

Bhadrapada Amavasya 2026: पितृ दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति? भाद्रपद अमावस्या पर 7 स्टेप में करें पितरों का तर्पण

भाद्रपद अमावस्या 11 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन पितरों का तर्पण, स्मरण और दान-पुण्य किया जाता है. जानिए 7 स्टेप में तर्पण की विधि.

More Articles Like This

Exit mobile version