फेमस सिंगर ह्यूमन का महज 34 साल की उम्र में निधन, मैनेजर पर लगे गंभीर आरोप, फैंस दे रहे हैं श्रद्धाजंलि

Mumbai: ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक ह्यूमन सागर का निधन का हो गया है. महज 34 साल की उम्र में उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. डॉक्टरों के मुताबिक ह्यूमन सागर की मौत मल्टी-ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के कारण हुई है. बेहद गंभीर हालत में सिंगर को 14 नवंबर दोपहर को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर लाया गया था.

गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे ह्यूमन

डॉक्टरों ने तुरंत उन्हें मेडिकल ICU में शिफ्ट कर कई टेस्ट किए थे. उनके शरीर के कई जरूरी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. डॉक्टरों ने बताया कि वो एक्यूट-ऑन-क्रोनिक लिवर फेल्योर, बाइलेटरल न्यूमोनिया और डायलेटेड कार्डियोमायोपैथी जैसी गंभीर स्थितियों से जूझ रहे थे. सिंगर की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी और सोमवार की शाम उन्होंने आखिरी सांस ली. इस दुखद खबर के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है.

ह्यूमन सागर के मैनेजर और इवेंट के आयोजकों पर आरोप

ह्यूमन सागर को दो दिन पहले खराब तबीयत के चलते ही ICU में भर्ती किया गया था. सिंगर के निधन के बाद उनकी मां शेफाली ने एक बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने ह्यूमन सागर के मैनेजर और इवेंट के आयोजकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि खराब तबीयत होने के बाद भी सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए मजबूर किया गया था. ह्यूमन सागर की मां ने कहा कि मेरे बेटे की हालत खराब थी फिर भी उन्हें जबरदस्ती परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया था.

लोगों की भावनाओं को समझकर गाना गाते थे ह्यूमन

ह्यूमन सागर की लोकप्रियता सिर्फ गानों तक सीमित नहीं थी. वह लोगों की भावनाओं को समझकर गाना गाते थे. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल ट्रैक से की थी और उसके बाद सैकड़ों गाने गाए. उनके एल्बम ‘निश्वासा’, ‘बेखुदी’, ‘तुमा ओठा तले’ और ‘चेहरा’ सुपरहिट साबित हुए थे. उनकी आवाज में वो दर्द और गहराई थी जिसकी वजह से ओडिशा के लगभग हर घर में उनकी गूंज सुनाई देती थी.

फैंस ह्यूमन को दे रहे हैं श्रद्धाजंलि

आज उनकी खामोशी ने एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है. कोई भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि प्लेबैक सिंगर ह्यूमन अब हमारे बीच नहीं रहे. सोशल मीडिया पर तमाम फैंस ह्यूमन को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘लाल आतंक’ पर बड़ा प्रहार, कुख्यात नक्सली हिड़मा का काम तमाम, पांच साथी भी मारे गए

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version