IIFA: Imtiaz Ali के नाम सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब, तो बेस्ट सीरीज में ‘पंचायत सीजन 3’ ने मारी बाजी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

IIFA Digital Awards 2025: राजस्थान के जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA 2025) में विजेताओं की घोषणा हो चुकी है. ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का तो वहीं, ‘पंचायत सीजन 3’ (Panchayat Season 3) को सर्वश्रेष्ठ सीरीज का खिताब मिला है.

किसके सिर सजा खिताब

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार में कृति सेनन को ‘दो पत्ती’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला. वहीं, ‘सेक्टर 36’ के लिए विक्रांत मैसी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब अपने नाम किया. इम्तियाज अली को ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का खिताब मिला. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का खिताब ‘बर्लिन’ के लिए अनुप्रिया गोयनका को मिला है. सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का खिताब ‘सेक्टर 36’ के लिए दीपक डोबरियाल को मिला.

‘पंचायत सीजन 3’ ने सर्वश्रेष्ठ सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया, तो सर्वश्रेष्ठ फिल्म कहानी ओरिजनल ‘दो पत्ती’ के लिए कनिका ढिल्लों को मिला. सीरीज में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब ‘बंदिश बैंडिट्स सीजन 2’ के लिए श्रेया चौधरी को और अभिनेता का पुरस्कार जितेंद्र कुमार को ‘पंचायत सीजन 3’ के लिए मिला. इसके अलावा सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का खिताब दीपक कुमार मिश्रा को ‘पंचायत सीजन 3’ के लिए मिला.

ये सितारे हुए शामिल

आईफा 2025 में करण जौहर के साथ ही करीना कपूर, शाहिद कपूर, बॉबी देओल, कृति सेनन, उर्फी जावेद, करिश्मा तन्ना, कार्तिक आर्यन समेत कई फिल्मी सितारे भी शामिल हुए. बता दें कि आईफा अवार्ड शो में करीना कपूर अपने दादा, दिवंगत फिल्म निर्माता-अभिनेता राज कपूर को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धांजलि देंगी.

आईफा के 25वें सीजन में ये एक्टर देंगे प्रस्तुति

बता दें, रविवार की शाम आईफा अवॉर्ड्स 2025 में फिल्म ‘शोले’ की 50वीं सालगिरह पर खास समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग राज मंदिर सिनेमा में की जाएगी. कार्तिक आर्यन शो को होस्ट करेंगे. शो में अभिनेता शाहरुख खान, करीना कपूर खान भी आईफा के 25वें सीजन में प्रस्तुति देंगे.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए काशीवासियों ने उतारी मां गंगा की आरती, किया हनुमान चालीसा का पाठ

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version